Vistaar NEWS

घर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल दही मिर्च, जानिए आसान तरीका

curd green chillies

दही मिर्च

Dry Dahi Hari Mirchi Recipe: गर्मियों के लिए दही वाली हरी मिर्च एक बेहतरीन रेसिपी है. अक्सर हम मिर्च का अचार या सब्जी तो खाते ही हैं, लेकिन यह सूखी दही मिर्च कुछ खास है. इसे एक बार बनाकर रख लें तो यह लंबे समय तक खराब नहीं होती. जब भी आपका मन खाने में कुछ तीखा और चटपटा मिलाने का हो, तो आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. यह दही-चावल, खिचड़ी, दाल-चावल और सांभर जैसी चीजों के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है. इसका स्वाद थोड़ा खट्टा और मसालेदार होता है क्योंकि इसमें नमक और कुछ बेसिक मसाले भी डाले जाते हैं. गर्मियों में अगर आप छाछ या दही का तड़का बना रहे हैं, तो उसमें इसे कूटकर डालने से स्वाद दोगुना हो जाता है.

इन जगहों पर ज्यादा बनती है ड्राई दही मिर्च

दही मिर्च की लोकप्रियता की बात करें, तो यह सबसे अधिक राजस्थान में प्रसिद्ध है. राजस्थान के लोग इसे काफी पसंद करते हैं. इसके अलावा, दक्षिण भारत के कर्नाटक और तमिलनाडु में ये हरी मिर्च पारंपरिक रूप से तैयार की जाती हैं और लोग इन्हें बहुत सहेजकर रखते हैं. दक्षिण के राज्यों में इस मिर्च को ‘मोर मिलागाई’ के नाम से भी जाना जाता है.

क्या चाहिए इन्ग्रेडिएन्ट्स?

इस रेसिपी के लिए आपको 4 कप हरी मिर्च और लगभग 3 कप दही की जरूरत होगी. मसालों में 4 चम्मच नमक सेंधा और सादा मिलाकर, 1 छोटा चम्मच हल्दी और आधा छोटा चम्मच हींग लें. स्वाद बढ़ाने के लिए आप अपनी पसंद से थोड़ा चाट मसाला और आधा छोटा चम्मच कुटी हुई अजवाइन भी डाल सकते हैं.

ड्राई दही मिर्च की रेसिपी कैसे बनाएं?

ये भी पढ़ें-क्या आप भी प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना? हो सकता है कैंसर, जानिए क्या कहते हैं एक्स्पर्ट्स

दही मिर्च ऐसे रखें

जब हरी मिर्च पूरी तरह सूख जाए, तो उसे तोड़कर चेक करें. अगर वह एकदम कुरकुरी हो गई है, तो समझ लीजिए कि उसकी नमी खत्म हो चुकी है. अब इन मिर्चों को एक जार में भरकर सुरक्षित रख लें. जब भी आपका मन करे बस थोड़े से तेल में इन्हें फ्राई करें और खिचड़ी, दाल-चावल, साग या गरमा-गरम आलू के पराठों के साथ इनका आनंद लें. खासकर मानसून के मौसम में इन तली हुई मिर्चों का स्वाद दोगुना हो जाता है.

Exit mobile version