Vistaar NEWS

Holi 2026: होली के जिद्दी रंगों से घबराएं नहीं, इन 6 घरेलू उपायों से वापस पाएं चेहरे का निखार

Holi 2026 colour removal tips

होली के रंग हटाने का तरीका

Holi 2026: होली की मस्ती के बाद त्वचा और बालों से केमिकल वाले जिद्दी रंग छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है. बाजार में मिलने वाले रिमूवर स्किन को ड्राई कर सकते हैं और जलन पैदा करते हैं. इसलिए बिना किसी नुकसान के रंग साफ करने के लिए घरेलू और प्राकृतिक उपाय सबसे बेहतर और सुरक्षित विकल्प हैं. आप कुछ आसान तरीकों से अपनी चमक वापस पा सकते हैं.

होली के रंग कैसे हटाएं?

होली के जिद्दी रंगों से बचने का सबसे आसान तरीका है कि खेलने से पहले त्वचा और बालों पर नारियल तेल की अच्छी परत लगा लें. यह एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, जो रंग को अंदर जमने नहीं देता और उसे बाद में आसानी से निकाल देता है. यदि रंग लग चुका है तो तेल से हल्की मालिश कर उसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. नारियल तेल त्वचा की नमी बनाए रखने में भी मददगार है.

बेसन और दही का पेस्ट बनाएं

होली का रंग साफ करने के लिए दो चम्मच बेसन और दही का पेस्ट एक बेहतरीन प्राकृतिक विकल्प है. इसे रंग वाले हिस्सों पर लगाएं और हल्का सूखने के बाद गीले हाथों से रगड़कर धो लें. यह उबटन न केवल जिद्दी रंग को आसानी से निकालता है, बल्कि त्वचा को मुलायम और चमकदार भी बनाता है.

एलोवेरा जेल-गुलाब जल का मिश्रण इस्तेमाल करें

यदि रंगों के कारण त्वचा पर लालिमा या जलन हो तो एलोवेरा जेल और गुलाब जल का मिश्रण लगाएं. इसे 15 मिनट रखकर धोने से स्किन को तुरंत ठंडक और राहत मिलती है. यह कॉम्बो न केवल जलन शांत करता है, बल्कि जिद्दी रंग को हल्का करने में भी असरदार है.

दही और नींबू इस्तेमाल करें

दही और नींबू का रस मिलाकर लगाने से होली का रंग आसानी से साफ हो जाता है. इसे त्वचा पर 15 मिनट लगाकर छोड़ दें. दही स्किन को हाइड्रेट करता है और नींबू का ब्लीचिंग गुण दागों को हल्का करता है. यह मिश्रण प्राकृतिक रूप से गहराई तक सफाई करता है.

कच्चा दूध से रंग छुड़ाएं

होली का रंग छुड़ाने के लिए कच्चा दूध और रुई का इस्तेमाल भी बहुत कारगर है. रुई को दूध में भिगोकर त्वचा साफ करने से रंग आसानी से निकल जाता है. बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं. यह तरीका रंग हटाने के साथ-साथ स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज भी करता है.

ये भी पढ़ें-Holi 2026: केमिकल वाला गुलाल कहीं फीकी न कर दे चेहरे की चमक, इन 4 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान

मुल्तानी मिट्टी-गुलाब जल का पेस्ट तैयार करें

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पेस्ट भी होली का रंग साफ करने में काफी मददगार है. इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें. यह पैक त्वचा से अतिरिक्त तेल और रंग को सोख लेता है, जिससे आपकी स्किन साफ और कोमल हो जाती है.

Exit mobile version