Morning Routine: आजकल की इस बिजी लाइफ में इंसान अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल गया है. अक्सर लोग कई छोटी-छोटी आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे शारीरिक समस्याएं बढ़ने लगती हैं. सुबह होते ही लोग बिना सोचे-समझे किसी भी चीज का सेवन कर लेते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि सुबह की डाइट ही हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाती है. एक्स्पर्ट्स बताते हैं कि सुबह के समय ब्लड प्रेशर और कोर्टिसोल जैसे ‘स्ट्रेस हार्मोन’ का स्तर बढ़ा रहता है, जिस वजह से कुछ भी खा लेना दिल के लिए हानिकारक हो सकता है और इससे कई अन्य बीमारियां भी बढ़ सकती हैं.
सुबह उठते ही सबसे पहले क्या करें?
- रात भर सोने के बाद जब हम सुबह उठते हैं, तो उस समय हमारा शरीर थोड़ा डिहाइड्रेटेड होता है.
- सुबह के समय सबसे पहले पानी न पीने से खून गाढ़ा हो सकता है, जिससे दिल को सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ती है.
- एक्स्पर्ट्स बताते हैं कि सुबह खाली पेट सीधे चाय या कॉफी पीना हृदय के लिए नुकसानदायक है.
- इसलिए, सबसे पहले खाली पेट पानी का सेवन करें. यह शरीर की सुस्ती को दूर भगाता है और स्फूर्ति लाता है.
‘हाई-इंटेंसिटी’ वर्कआउट से बचें
- सुबह के समय एक्सरसाइज करना शरीर के लिए लाभदायक होता है.
- लेकिन सोकर उठते ही तुरंत ‘हाई-इंटेंसिटी’ वर्कआउट नहीं करना चाहिए.
- डॉक्टर बताते हैं कि नींद से जागने के बाद रक्त वाहिकाएं (blood vessels) थोड़ी सख्त होती हैं, जिस वजह से शरीर पर अचानक अत्यधिक जोर डालना दिल के लिए खतरनाक हो सकता है.
- इसलिए, सुबह उठने के बाद सबसे पहले वॉक करें और उसके बाद ही भारी वर्कआउट की शुरुआत करें.
क्या सुबह ब्लड प्रेशर चेक करना चाहिए?
- हाई ब्लड प्रेशर ‘साइलेंट किलर’ माना जाता है, क्योंकि यह बिना किसी गंभीर लक्षण के शरीर को नुकसान पहुंचता है.
- जिन लोगों को बीपी की समस्या होने का खतरा है, उनके लिए सुबह का समय सबसे खास होता है क्योंकि इस दौरान ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है.
- नियमित रूप से सुबह अपना ब्लड प्रेशर चेक करने से हृदय संबंधी बीमारियों के शुरुआती लक्षणों को समय रहते पहचाना जा सकता है.
इन चीजों का करें परहेज
- नाश्ते में अचार, प्रोसेस्ड ब्रेड या रेडी-टू-ईट स्नैक्स जैसी अधिक नमक वाली चीजों का सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है.
- सुबह-सुबह सोडियम की अधिक मात्रा लेने से दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जो सेहत के लिए हानिकारक है.
- हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इनकी जगह फल, ओट्स या स्प्राउट्स जैसे हल्के और पौष्टिक चीजों का सेवन करें.
सुबह-सुबह मोबाइल चलाना सही है या नहीं?
- अगर आप सुबह उठते ही सबसे पहले मोबाइल चलाते हैं, तो यह भी आपके शरीर के लिए हानिकारक है.
- सुबह-सुबह काम के मैसेज देखने से टेंशन बढ़ेगा. वहीं तनाव बढ़ने से लंबे समय तक कॉर्टिसोल और ब्लड प्रेशर का लेवल हाई रह सकता है.
- एक्स्पर्ट्स के अनुसार, आपकी दिन की शुरुआत बिना किसी टेंशन और शांति के साथ होना चाहिए.
ये भी पढ़ें-Hug Day 2026: गले मिलने से पहले पार्टनर को शायराना अंदाज में भेजें ये मैसेज, प्यार हो जाएगा दोगुना
नियमित रूप से नाश्ता न करने से क्या होता है?
- Frontiers in के अनुसार, सुबह का नाश्ता छोड़ने से शरीर ‘तनाव’ की स्थिति में आ जाता है, जिससे हार्मोनल बैलन्स बिगड़ सकता है.
- अध्ययन यह भी बताते हैं कि जो लोग नियमित रूप से नाश्ता नहीं करते, उनमें हृदय रोगों का खतरा काफी अधिक बढ़ जाता है.
- हृदय की कार्यक्षमता और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखने के लिए सुबह का पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है.
- उठने के कुछ ही समय भीतर नाश्ता कर लेना चाहिए, ताकि शरीर को दिन भर के लिए एनर्जी मिल जाए.
