Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के बीच स्नेह, मीठी नोक-झोंक और अटूट रिश्ते के जश्न का दिन है. इस खास अवसर पर राखी, मिठाई और उपहारों के साथ पूजा की थाली का भी अपना अलग महत्व होता है. अक्सर लोग बाजार से महंगी और पहले से सजी-धजी थालियां खरीदते हैं.
फूलों की प्राकृतिक महक से सजावट
गेंदे या गुलाब के ताजे फूलों से थाली के किनारों को सजाएं. बीच में रोली, चावल, दीपक और मिठाई रखें. फूलों की पंखुड़ियों से थाली के मध्य में स्वास्तिक या छोटी सी रंगोली का डिजाइन भी बनाया जा सकता है.
थाली को थोड़ा एलिगेंट और चमकदार बनाने के लिए किनारों पर सफेद मोतियों वाली लेस चिपका दें. लाल या पीले बेस कपड़े के ऊपर मोती, छोटा दीपक और अक्षत-कुमकुम की कटोरी मिलकर इसे एक बेहद समृद्ध और पारंपरिक लुक देते हैं.
रंगीन रिबन का स्मार्ट इस्तेमाल
घर में रखे गोटे या रंगीन सिल्क रिवन को थाली के बॉर्डर पर लगाएं. बीच में छोटी कटोरियों को व्यवस्थित करके रखें. यह तरीका थाली को हैं, लेकिन अपने हाथों से सजाई गई थाली में जो अपनापन और मिठास होती है, उसकी बात ही अलग है. इसके लिए महंगे सामान की बिल्कुल जरूरत नहीं है. घर में मौजूद फूल, मोती, रिबन और कटोरियों की मदद से आप एक बेहद खूबसूरत थाली तैयार कर सकती हैं. बहुत साफ-सुथरा, आधुनिक और व्यवस्थित रूप प्रदान करता है.
सोबर और मिनिमल
अगर आपको सादगी पसंद है, तो एक प्लेन थाली में कुमकुम, अक्षत, दीपक और राखी रखें. चारों तरफ केवल कुछ गुलाब की पंखुड़ियां बिखेर दें. कम सामान में तैयार यह मिनिमल लुक बेहद सलीके से भरा दिखता है.
भाई के नाम का ‘पर्सनल टच’
थाली को खास बनाने के लिए मोतियों, रोली या चावल के दानों से थाली के केंद्र में भाई के नाम का पहला अक्षर (Initial) लिखें. यह छोटा-सा सरप्राइज आपके भाई के दिल को छू लेगा. सजावट के साथ थाली में राखी, रोली/कुमकुम, अक्षत (अखंड चावल), जल का छोटा पात्र, दीपक, मिठाई और फूल व्यवस्थित जगह पर रखें ताकि पूजा के समय सहूलियत रहे.
यह भी पढ़ें- नेपाल में आई तबाही के पीछे की क्या है वजह? 10 साल पहले कश्मीर में भी मचा था ऐसा ही हाहाकार
