दिसंबर में घूमने के लिए भारत की 4 शानदार जगहें, परिवार के साथ मिलेगा सुकून
दिसंबर में इन स्थानों पर जाएं घूमने
December Travel Destinations: दिसंबर का महीना घूमने-फिरने के लिहाज से काफी खास होता है. इस दौरान ठंड के मौसम में परिवार के साथ छुट्टियां बिताने का अलग ह मजा है. हालांकि, कई मशहूर पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में आप कुछ ऐसी जगहों का रुख कर सकते हैं, जहां प्राकृतिक खूबसूरती के साथ शांति और मनोरंजन का भी आनंद मिलेगा.
शिलॉन्ग (मेघालय)
दिसंबर में घूमने के लिए मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग एक अच्छा ऑप्शन है. पहाड़ों, झीलों और हरियाली से घिरा यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. यहां दूसरे लोकप्रिय हिल स्टेशनों की तुलना में अपेक्षाकृत कम भीड़ मिल सकती है.

परिवार के साथ आप उमियाम झील और एलीफेंट फॉल्स घूम सकते हैं. इसके अलावा स्थानीय बाजारों में खरीदारी और मेघालय के पारंपरिक व्यंजनों की स्वाद भी ले सकते हैं.
गोकर्ण (कर्नाटक)
अगर आप समुद्र किनारे छुट्टियां बिताना चाहते हैं, लेकिन गोवा की भीड़ से बचना चाहते हैं, तो गोकर्ण जा सकते हैं. कर्नाटक का यह छोटा सा तटीय शहर अपने शांत समुद्र तटों और प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर है.

यहां ओम बीच और कुडले बीच पर परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. इसके अलावा समुद्र किनारे घूमने, ट्रैकिंग और मंदिरों के दर्शन का भी मौका मिलता है.
जीरो वैली (अरुणाचल प्रदेश)
प्रकृति और स्थानीय संस्कृति को करीब से देखना चाहते हैं, तो अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली आपके लिए खास हो सकती है.

यहां दूर-दूर तक फैले धान के खेत, पहाड़ और शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. दिसंबर में ठंड के बीच यहां घूमने का अलग अनुभव मिलता है.
खजुराहो (मध्य प्रदेश)
इतिहास और संस्कृति में दिलचस्पी रखने वालों के लिए मध्य प्रदेश का खजुराहो शानदार जगह है. दिसंबर में यहां का मौसम घूमने के लिए अनुकूल रहता है. यहां विश्व प्रसिद्ध पश्चिमी मंदिर समूह को देख सकते हैं.

इसके अलावा शाम के समय लाइट एंड साउंड शो का आनंद लें और रनेह फॉल्स की खूबसूरती निहारें. खजुराहो में एयरपोर्ट र रेलवे स्टेशन दोनों की सुविधा उपलब्ध है. सड़क मार्ग से भी यह झांसी और सतना जैसे शहरों से जुड़ा हुआ है.



