रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व है. इस दिन बहने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के साथ ही उसके माथे पर विधि-विधान से तिलक लगाती है. धार्मिक व ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, माथे पर शुभ चीजों से लगाया गया तिलक शरीर के चक्रों को मजबूत करता है और विजय व सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. तिलक को और अधिक मंगलकारी बनाने के लिए उसमें ये खास चीजें जरूर मिलाएं.
भाई को तिलक कैसे लगाएं
- कुमकुमः मंगल ग्रह से संबंधित कुमकुम मिलाने से भाई को जीवन में ऊर्जा, शक्ति और उत्साह का आशीर्वाद मिलता है.
- अक्षत (बिना टूटे चावल): तिलक में अक्षत मिलाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है. यह घर में सुख-समृद्धि लाता है और आपसी रिश्ते में प्रेम को आकर्षित करता है.
- हल्दीः एक चुटकी हल्दी मिलाने से कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है, जिससे जीवन में खुशहाली और सफलता आती है.
- सिंदूरः तिलक में सिंदूर मिलाने से भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है, जिससे भाई के जीवन से बाधाएं दूर होती हैं और सौभाग्य बढ़ता है.
- केसरः रक्षाबंधन पर केसर का तिलक लगाने से भाई का जीवन ऊर्जावान रहता है और कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती.
- इस रक्षाबंधन पर इन शुभ सामग्रियों से युक्त तिलक लगाकर अपने भाई की लंबी उम्र, सफलता और सुख-समृद्धि की कामना करें.
खास तरीके से थाली भी सजाएं
रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के बीच स्नेह, मीठी नोक-झोंक और अटूट रिश्ते के जश्न का दिन है. इस खास अवसर पर राखी, मिठाई और उपहारों के साथ पूजा की थाली का भी अपना अलग महत्व होता है. अक्सर लोग बाजार से महंगी और पहले से सजी-धजी थालियां खरीदते हैं.
फूलों की प्राकृतिक महक से सजावट
गेंदे या गुलाब के ताजे फूलों से थाली के किनारों को सजाएं. बीच में रोली, चावल, दीपक और मिठाई रखें. फूलों की पंखुड़ियों से थाली के मध्य में स्वास्तिक या छोटी सी रंगोली का डिजाइन भी बनाया जा सकता है.
थाली को थोड़ा एलिगेंट और चमकदार बनाने के लिए किनारों पर सफेद मोतियों वाली लेस चिपका दें. लाल या पीले बेस कपड़े के ऊपर मोती, छोटा दीपक और अक्षत-कुमकुम की कटोरी मिलकर इसे एक बेहद समृद्ध और पारंपरिक लुक देते हैं.
रंगीन रिबन का स्मार्ट इस्तेमाल
घर में रखे गोटे या रंगीन सिल्क रिवन को थाली के बॉर्डर पर लगाएं. बीच में छोटी कटोरियों को व्यवस्थित करके रखें. यह तरीका थाली को हैं, लेकिन अपने हाथों से सजाई गई थाली में जो अपनापन और मिठास होती है, उसकी बात ही अलग है. इसके लिए महंगे सामान की बिल्कुल जरूरत नहीं है. घर में मौजूद फूल, मोती, रिबन और कटोरियों की मदद से आप एक बेहद खूबसूरत थाली तैयार कर सकती हैं. बहुत साफ-सुथरा, आधुनिक और व्यवस्थित रूप प्रदान करता है.
सोबर और मिनिमल
अगर आपको सादगी पसंद है, तो एक प्लेन थाली में कुमकुम, अक्षत, दीपक और राखी रखें. चारों तरफ केवल कुछ गुलाब की पंखुड़ियां बिखेर दें. कम सामान में तैयार यह मिनिमल लुक बेहद सलीके से भरा दिखता है.
भाई के नाम का ‘पर्सनल टच’
थाली को खास बनाने के लिए मोतियों, रोली या चावल के दानों से थाली के केंद्र में भाई के नाम का पहला अक्षर (Initial) लिखें. यह छोटा-सा सरप्राइज आपके भाई के दिल को छू लेगा. सजावट के साथ थाली में राखी, रोली/कुमकुम, अक्षत (अखंड चावल), जल का छोटा पात्र, दीपक, मिठाई और फूल व्यवस्थित जगह पर रखें ताकि पूजा के समय सहूलियत रहे.
