Valentine’s Week 2026: फरवरी का महीना दुनिया भर में ‘प्यार के मौसम’ के रूप में जाना जाता है, जिसकी रौनक 7 से 14 फरवरी तक चलने वाले वैलेंटाइन वीक से बढ़ जाती है. यह सात दिन सिर्फ प्रेमियों के लिए ही नहीं, बल्कि दोस्तों और परिवार के साथ रिश्तों की मिठास बांटने का भी एक शानदार अवसर है. इस सप्ताह का हर दिन एक विशेष भावना और वादे को समर्पित होता है, जो इसे केवल रोमांस तक सीमित न रखकर आपसी विश्वास, गहरी मित्रता और भावनात्मक जुड़ाव का एक खूबसूरत उत्सव बना देता है.
रोज डे (Rose Day) – 7 फरवरी 2026
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे की खुशबू के साथ होता है, जो शब्दों के बिना भी दिल की गहराई बयां करने का जरिया होता है. इस दिन आप लाल गुलाब के अलावा संबंध के अनुसार दूसरे रंगों के गुलाब का चुनाव भी कर सकते हैं. जैसे दोस्ती के लिए पीला गुलाब और प्रशंसा के लिए पिंक रोज.
प्रपोज डे (Propose Day) – 8 फरवरी 2026
प्रपोज डे उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो अपने दिल की बात कहना चाहते हैं या अपने रिश्ते को और मजबूत बनाना चाहते हैं.
चॉकलेट डे (Chocolate Day) – 9 फरवरी 2026
बिगाड़े हुए रिश्तों को सुधारने और प्यार में मिठास भरने के लिए चॉकलेट डे एक प्यारा बहाना है. इसे खास बनाने के लिए पार्टनर की पसंदीदा चॉकलेट्स का एक कस्टमाइज्ड बॉक्स भेंट करें. साथ बैठकर अपनी पसंदीदा फिल्म का आनंद लेते हुए चॉकलेट शेयर करना एक यादगार डेट आइडिया हो सकता है.
टेडी डे (Teddy Day) – 10 फरवरी 2026
टेडी डे न केवल उपहार देने का बल्कि पार्टनर के प्रति अपनी देखभाल और भावनात्मक लगाव जताने का भी दिन है. एक प्यारा सा टेडी बियर उन्हें आपके न रहने पर भी प्यार का अहसास कराता रहता है. इसे खास बनाने के लिए एक हाथ से लिखा नोट (handwritten note) टेडी के साथ जरूर दें.
प्रॉमिस डे (Promise Day) – 11 फरवरी 2026
प्रॉमिस डे दिखावे के बजाय आपसी भरोसे और वफादारी का दिन है. एक मजबूत रिश्ते के लिए इस दिन कोई ऐसा सच्चा वादा करें जिसे आप पूरी ईमानदारी से निभा सकें, जैसे हर मुश्किल में साथ खड़े रहना.
प्रॉमिस डे (Promise Day) – 11 फरवरी 2026
हग डे उन बातों को बयां करने का दिन है जिन्हें शब्द नहीं समझा पाते. एक सुकून भरी ‘जादू की झप्पी’ न केवल आपकी इमोशनल बॉन्डिंग को मजबूत करती है, बल्कि पार्टनर को सुरक्षा और अपनेपन का अहसास भी दिलाती है.
किस डे (Kiss Day) – 13 फरवरी 2026
वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर आने वाला ‘किस डे’ प्यार की गहराई और नजदीकियों को दर्शाता है. यह दिन अपने साथी के प्रति सम्मान और अटूट प्रेम व्यक्त करने का मौका है.
ये भी पढ़ें-Hair Care: सफेद बालों को काला करने के आसान घरेलू उपाय
वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) – 14 फरवरी 2026
वैलेंटाइन डे प्यार के पूरे हफ्ते का शानदार समापन है, जो सिर्फ और सिर्फ आपके रिश्ते के जश्न का दिन है. इसे यादगार बनाने के लिए एक-दूसरे को क्वालिटी टाइम दें-चाहे बाहर घूमने जाएं, साथ खाना बनाएं या पुरानी यादें ताज़ा करें.
