Vistaar NEWS

“महज 2 साल 5 माह का मासूम बना बाल आरक्षक, SP अभिनय विश्वकर्मा ने सौंपा नियुक्ति पत्र”

SP अभिनय विश्वकर्मा

SP अभिनय विश्वकर्मा

इनपुट- यश खरे

MP News: पुलिस विभाग ने अपने दिवंगत कर्मचारी के परिवार के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है. पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा ने जिला दमोह में पदस्थ रहे स्वर्गीय आरक्षक क्रमांक 739 भूपेंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र पृथ्वीराज लोधी को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति का पत्र प्रदान किया.

2 साल 5 महीने का मासूम बना बाल आरक्षक

जानकारी के मुताबिक, स्वर्गीय आरक्षक भूपेंद्र सिंह ठाकुर का शासकीय सेवा के दौरान एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था. उनके निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. ऐसे समय में शासन ने अनुकंपा नियुक्ति नियमों के तहत उनके 2 वर्ष 5 माह के पुत्र पृथ्वीराज लोधी को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें: डिंडोरी में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, जहर खाने वाले नाबालिग को 2 लीटर वाले पानी की बोतल से चढ़ाई ड्रिप, Video

पुलिस अधीक्षक ने सौंपा नियुक्ति पत्र

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं और भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा राहत है. वहीं नियुक्ति पत्र प्राप्त होने पर परिजनों ने मध्यप्रदेश शासन और पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया.

विभाग के फैसले की हो रही सराहना

पुलिस विभाग के इस कदम को मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा कदम माना जा रहा है. मध्य प्रदेश शासन का यह फैसला न सिर्फ दिवगंत कर्मचारी के परिवार को भावात्मक सहारा दे रहा है, बल्कि ये भी संदेश दे रहा है कि सेवा के दौरान किसी कर्मचारी के साथ अप्रिय घटना होने पर शासन और विभाग उसके परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Exit mobile version