Central Regional Council Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन है. सोमवार देर शाम वे रायपुर पहुंचे, यहां उन्होंने छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की. आज सीएम जगदलपुर में होने वाली 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंग. गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 11 बजे होने वाली इस बैठक में सीएम डॉ मोहन यादव के अलावा छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीएम भी हिस्सा लेंगे.
प्रशासनिक और नीतिगत मामलों पर होगी चर्चा
जगदलपुर में होने वाली इस बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे. इस बैठक में प्रशासनिक और नीतिगत मामलों को लेकर कैसे समन्वय बनाया जाए, इस पर चर्चा की जाएगी. इसके पहले मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक उत्तर प्रदेश में हुई थी. बता दें गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है. आज राज्यों के सीएम के साथ बैठक के बाद अमित शाह दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीटिंग में हुई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा करेंगे. इसके बाद लगभग 4 बजे वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
‘कभी बंदूकों की गूंज थी, अब लोकगीतों की मुधुर धुन‘
सोमवार को देर शाम गृहमंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसको लेकर शाह ने सोशल मीडिया साइट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जिस जगदलपुर की पहचान कभी बंदूकों की गूंज से होती थी, आज उसी बस्तर में ढोल, मांदर और लोकगीतों की मधुर धुन गूंज रही है. आज ‘बस्तर के संग’ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में यह देखकर मन हर्ष से भर गया कि अब यह क्षेत्र अपनी संस्कृति, कलाओं और धरोहरों को सहेज रहा है, और इन्हें विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने से कोई नहीं रोक सकता.
जिस जगदलपुर की पहचान कभी बंदूकों की गूँज से होती थी, आज उसी बस्तर में ढोल, मांदर और लोकगीतों की मधुर धुन गूँज रही है।
— Amit Shah (@AmitShah) May 18, 2026
आज ‘बस्तर के संग’ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में यह देखकर मन हर्ष से भर गया कि अब यह क्षेत्र अपनी संस्कृति, कलाओं और धरोहरों को सहेज रहा है, और इन्हें विश्व पटल पर… pic.twitter.com/IJS5m97d8e
इसके पहले अमित शाह ने सोमवार को नक्लस पीड़ितों से संवाद भी किया था. बता दें गृहमंत्री अमित शाह का ये 31 मार्च 2026 के बाद छ्त्तीसगढ़ का पहला दौरा है.
‘कई राज्यों के CM की उपस्थिति बदलते स्वरूप का प्रतीक’
हाई लेवल मीटिंग से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बदलते स्वरूप को लेकर खुशी का इजहार किया. सीएम साय ने कहा, बस्तर में पहली बार आयोजित हो रही यह उच्च स्तरीय बैठक क्षेत्र के लिए गौरव और विश्वास का विषय है. कभी नक्सली हिंसा की चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर आज शांति, सुरक्षा और विकास की नई पहचान बना रहा है. ये बैठक अंतरराज्यीय समन्वय को नई मजबूती प्रदान करेगी तथा विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बस्तर के निर्माण की दिशा में भी ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी.
ये भी पढे़ं: ’31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ…’, नक्सलवाद के खात्मे पर बोले अमित शाह, इमली का भी चखा स्वाद
