Vistaar NEWS

Bhopal: भोपाल में SIR के बाद मतदाताओं की संख्या में बड़ी गिरावट, 3.80 लाख से अधिक नाम सूची से हटे

SIR

एसआईआर

Bhopal News: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया के बाद भोपाल की मतदाता संख्या को लेकर तस्वीर लगभग स्पष्ट हो गई है. प्रारंभिक सर्वेक्षण और दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी होने के बाद शहर की वोटर लिस्ट से 3 लाख 80 हजार से अधिक नाम कम हो गए हैं. सबसे ज्यादा नाम मंत्री कृष्णा गौर की गोविंदपुरा विधानसभा से हटाए गए हैं, जहां करीब 81 हजार मतदाता सूची से बाहर हो गए. इसके बाद मंत्री विश्वास सारंग की नरेला विधानसभा का नंबर आता है, जहां 70 हजार से ज्यादा नाम कटे हैं.

21 फरवरी को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

23 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी. इसके बाद 22 जनवरी तक बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने अपने-अपने बूथों पर बैठकर नए फॉर्म 6, 7 और 8 प्राप्त किए. इस दौरान जिन मतदाताओं को ‘नो मैपिंग’ श्रेणी में रखा गया, उन्हें नोटिस जारी कर 50 दिनों के भीतर उनका रिकॉर्ड जांचा गया. यह प्रक्रिया 14 फरवरी तक पूरी कर ली गई और अब अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी को जारी की जाएगी.

3 लाख से ज्यादा नाम सूची से हटे

एसआईआर से पहले 27 अक्टूबर 2025 तक भोपाल में कुल 21 लाख 25 हजार 908 मतदाता थे, जो 14 फरवरी तक घटकर 17 लाख 45 हजार 552 रह गए. इस तरह कुल 3 लाख 80 हजार 357 मतदाताओं के नाम सूची से हटने की स्थिति बन गई है.

भाेपाल की 7 विधानसभा से इतने कटे नाम

सातों विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो बैरसिया में सबसे कम 8 हजार 889 मतदाता कम हुए हैं. भोपाल उत्तर में 44 हजार 94 नाम हटे हैं. नरेला में 70 हजार 917 मतदाता कम हो गए हैं, जबकि भोपाल दक्षिण-पश्चिम से 61 हजार 515 नाम कटे हैं. भोपाल मध्य में 62 हजार 960 मतदाता कम हुए हैं. गोविंदपुरा में सबसे अधिक 81 हजार 143 नाम हटे हैं, वहीं हुजूर विधानसभा से 50 हजार 838 मतदाताओं के नाम कम हुए हैं.

इस प्रक्रिया का असर थर्ड जेंडर मतदाताओं पर भी पड़ा है. पहले शहर में 166 थर्ड जेंडर मतदाता दर्ज थे, जो अब घटकर 72 रह गए हैं. अकेले मध्य विधानसभा में यह संख्या 104 से घटकर 35 पर आ गई है.

ये भी पढे़ं-  4.5 लाख करोड़ के बजट पर घमासान तय, चार दिन विधानसभा में खर्च और कर्ज पर सीधी भिड़ंत!

Exit mobile version