MP News: मध्य प्रदेश में लोगों को रोजगार देने और स्वरोजगार से जोड़ने के नाम पर ऑनलाइन ठगी के लिए फर्जी खाता खुलवाने और इस्तेमाल करने वालों पर साइबर सेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, हालांकि साइबर सेल ने पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं साइबर ठगी की घटना से अब क्षेत्र के विधायक भी परेशान हैं.
विधायकों ने कहा- हम भी साइबर ठगों से परेशान हैं
मध्य प्रदेश में साइबर सेल ने मैट्रिक अभियान चलाया, इस मैट्रिक्स अभियान के तहत 53 जिलों में रोजगार देने और रोजगार से जोड़ने के नाम पर ऑनलाइन ठगी के लिए फर्जी खाता खुलवाने और इस्तेमाल करने वाले साइबर ठग पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. हालांकि अलग-अलग जिलों में साइबर ठगी को लेकर फर्जी खाते को लेकर कार्रवाई की गई, जहां पूरे मध्य प्रदेश से 26 मामले दर्ज किए गए. वहीं 46 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से 32 लाख रुपये नगद और 50 मोबाइल, 80 सिम कार्ड और 51 फर्जी एटीएम मिले हैं, हालांकि एक तरफ जहां साइबर सेल अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर रही है, वहीं अलग-अलग क्षेत्र के विधायक भी साइबर ठगी से परेशान दिखाई दे रहे हैं. आरोपियों का कहना है कि लगातार क्षेत्र में साइबर ठगी की घटनाएं सामने आती हैं, लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है.
ऑपरेशन मैट्रिक हुआ सफल
बड़े लंबे समय से लगातार साइबर की टीमें अलग-अलग जिलों में नजर बनाई हुई थीं, जैसे ही जानकारी मिली, उसके बाद दबिश देकर अलग-अलग जिलों में अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं साइबर सेल के SP प्रणय नागवंशी से ने कहा कि जहां पर SP ने बताया कि करीब दो महीनों से ऑपरेशन मैट्रिक को लेकर तैयारी साइबर सेल की टीम कर रही थी. जानकारी मिलने के बाद अलग-अलग जगह पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. हालांकि जांच में पता लगा है कि यह गैंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रही थी.
हालांकि जांच में पता चला है कि आरोपी व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया का उपयोग बैंक खाते के लेनदेन में किया जाता था.
ये भी पढे़ं: Jabalpur News: मामूली विवाद पर चलती ट्रेन चाकूबाजी, अवैध वेंडर्स ने पैसेंजर को मारा चाकू, यात्री घायल
