Vistaar NEWS

युवाओं के लिए खुशखबरी! एमपी में 5528 पदों पर निकली वेकेंसी, 11 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, MPPSC भी लेगा परीक्षा

MP News

File Image

MP News: मध्यप्रदेश में साल 2026 नौकरियों का साल बनने जा रहा है. मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने 11 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसके जरिए 5528 पदों पर भर्ती की जाएगी. वहीं मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) भी इस साल 33 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करेगा. सबसे अधिक भर्तियां उच्च शिक्षा विभाग में होंगी.

दरअसल, कर्मचारी चयन मंडल और MPPSC वर्ष 2025 में जारी भर्ती कैलेंडर के अनुरूप अधिकांश परीक्षाएं आयोजित नहीं कर पाए थे. इसे देखते हुए इस साल पुरानी लंबित भर्ती परीक्षाओं को भी नए कैलेंडर में शामिल किया गया है. प्रदेश सरकार ने दोनों संस्थाओं को भर्ती परीक्षाएं समय पर कराने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

रिक्त पद भरने की प्रक्रिया तेज

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पिछले साल से शुरू की है. बिजली कंपनियों में 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी. पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां प्रस्तावित है. स्कूल शिक्षा विभाग में पात्रता परीक्षा के जरिए नियुक्त किया जाएगा. अन्य विभागों की परीक्षाओं का कार्यक्रम तय किए गए हैं.

पहली भर्ती परीक्षा: ITI ट्रेनिंग ऑफिसर

कर्मचारी चयन मंडल की वर्ष 2026 की पहली भर्ती परीक्षा ITI ट्रेनिंग ऑफिसर की होगी. इसके आवेदन पहले ही भरे जा चुके हैं. परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी. वहीं पिछले साल की दो भर्ती परीक्षाएं जनवरी 2026 में आयोजित की जा चुकी है.

एमपी में 5528 पदों पर निकली वेकेंसी

ये भी पढ़ें- ‘ये 2047 तक देश को विकसित करने वाला बजट…’, Budget 2026 पर बोले वित्त मंत्री ओपी चौधरी

MPPSC की प्रमुख परीक्षाएं (तिथियां तय)

Exit mobile version