Vistaar NEWS

Holi Special Trains: होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रीवा-भोपाल रूट पर दौड़ेगी 6 स्‍पेशल ट्रेनें, फटाफट मिलेंगे टिकट

train

रीवा-भोपाल रूट पर होली के दौरान चलेगी 6 स्‍पेशल ट्रेनें

Holi Special Trains: मार्च के शुरु होते ही पहले सप्ताह में रंगों का त्योहार होली आने वाला है. होली के मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर रवाना होते हैं, जिससे ट्रेनों में भीड़ काफी बढ़ जाती है और टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. यात्रियों की इस परेशानी को देखते हुए रेलवे ने हर साल की तरह इस बार भी होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है. पश्चिम मध्य रेलवे ने विंध्य क्षेत्र के यात्रियों को राहत देते हुए रीवा और भोपाल के बीच छह स्पेशल ट्रेनों की सुविधा देने की घोषणा की है.

होली के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन

होली इस साल 3 मार्च को मनाई जाएगी. त्योहार से पहले और बाद में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, ताकि लोगों को अपने घर पहुंचने और वापस लौटने में परेशानी न हो. रीवा और आसपास के विंध्य क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में कामकाज के सिलसिले में रहते हैं. हर साल होली जैसे त्योहारों पर वे अपने घर लौटते हैं, जिससे ट्रेनों में यात्रियों का दबाव काफी बढ़ जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह व्यवस्था की है.

रीवा-भोपाल के बीच होली स्‍पेशल ट्रेन

सप्‍ताह में दो दिन चलेगी ये स्‍पेशल ट्रेन

इन स्‍टेशनों पर होगा स्‍पेशल ट्रेनों का स्‍टॉपेज

रीवा रेलवे स्टेशन प्रबंधन के मुताबिक, होली जैसे बड़े त्योहारों पर रीवा-भोपाल रूट पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. यात्रियों को सुविधा देने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है.

ये भी पढे़ं- MP News: रेलवे संपत्ति चोरी मामले में बड़ा खुलासा, 37.40 लाख का सामान बरामद

Exit mobile version