Vistaar NEWS

MP News: ग्वालियर में तीसरी मंजिल से 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड, एग्जाम खराब होने से डिप्रेशन में था

Family members crying after the student committed suicide.

छात्र के सुसाइड करने के बाद रोते-बिलखते परिजन.

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में घर की तीसरी मंजिल से 12वीं के एक छात्र ने कूदकर अपनी जान दे दी. माता-पिता से पढ़ाई करने का बोलकर छात्र छत पर गया था. छात्र के 12वीं क्लास के एग्जाम चल रहे थे और वहां पिछली साल भी 12वीं में फेल हो गया था. घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकर पुरम स्थित सांई नगर फेस 2 की है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को आशंका है कि इस बार भी छात्र का एग्जाम गड़बड़ हो गया होगा. जिस कारण उसने यह कदम उठाया होगा. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र द्वारा सुसाइड करने के सही कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी है.

‘पढ़ाई करने का बोलकर छत पर गया था’

दअरसल झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकर पुरम स्थित सांई नगर फेस 2 में रहने वाले राजीव गुप्ता का 18 साल का बेटा उत्कृष्ट उर्फ कृष्णा गुप्ता 12वीं का छात्र है वहां कल रात माता-पिता के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था. माता-पिता के साथ नाश्ता कर पढ़ाई की बोलकर घर की छत पर चला गया. जहां से वह घर की तीसरी मंजिल से कूद गया. गिरने की आवाज को सुन परिवार वाले बाहर आए तो बेटा जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था, जिसे देख परिवार वाले तत्काल उसे जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर द्वारा उसके हाथ की नस टटोलने पर मृत घोषित कर दिया. घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जहां छानबीन में छत की बाउंड्री पर छात्र की किताब रखी निकली.

‘नंबर कम आने का सोचकर कर ली आत्महत्या’

पुलिस द्वारा परिवार वालों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक छात्र उत्कर्ष के 12वीं के एग्जाम चल रहे थे और वहां उसने पिछले साल भी 12वीं के एग्जाम दिए थे, लेकिन उसके कम नंबर आने पर फेल हो गया था. इसलिए फिर से 12th के एग्जाम दे रहा था. पुलिस को भी आशंका है कि इस बार भी उसके एग्जाम में एग्जाम में नंबर काम आने की वजह से सोचकर उसने आत्मघाती कदम उठाया होगा. फिलहाल पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के बाद मर्ग कायम कर उसके द्वारा की गई आत्महत्या की सही वजह को लेकर जांच में जुट गई है.

ये भी पढे़ं: MP News: ग्वालियर में टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पिस्टल बरामद की

Exit mobile version