Vistaar NEWS

MP News: 13 महीने के मासूम के गले में फंसा कोल्ड ड्रिंक का ढक्कन, अटक गई सांसें, 15 मिनट में डॉक्टर ने निकाल दिया

In Khargone, a cold drink lid got stuck in the throat of a 13-month-old innocent child.

खरगोन में 13 महीने के मासूम के गले में कोल्ड ड्रिंक का ढक्कन फंस गया.

MP News: अगर आपके घर में भी छोटा बच्चा है, तो सावधान हो जाइए. ये खबर आपके लिए जानन जरूरी है. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 13 महीने के एक बच्चे के गले में कोल्ड ड्रिंक का ढक्कन फंस जाने से हडकंप मच गया. गले में ढक्कन फंसते ही बच्चे की सांसें फंसने लगीं. जिसके बाद आनन-फानन में बच्चे के माता-पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां से उसे खरगोन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. यहां डॉक्टर्स ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मासूम की जान बचा ली. डॉक्टर ने 15 मिनट में ही मासूम के मुंह से कोल्ड ड्रिंक का ढक्कन निकाल दिया.

शादी समारोह में कोल्ड ड्रिंक का ढक्कन निगल गया बच्चा

पूरा मामला कसरावाद क्षेत्र का है. यहां मिर्जापुर के रहने वाले प्रवीण पटेल अपने परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी में सिलोटिया गांव आए थे. सभी लोग खाने-पीन में मशगूल थे. तभी उनका 13 महीने का बच्चा खेल रहा था. बच्चे पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. इस दौरान मासूम के हाथ में कोल्ड ड्रिंक का ढक्कन आ गया. बच्चे इसे खाने की चीज समझकर निगल गया. देखते ही देखते बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो गई और खांसी आने लगी.

बच्चे की हालत देखकर घर वाले घबरा गए और पास के ही अस्पताल में ले गए. जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि डॉक्टर्स ने तत्पर्रता दिखाते हुए केवल 15 मिनट में ही मासूम के गले ढक्कन निकाल दिया. इस दौरान सभी की सांसें अटक गईं थीं. बच्चे को सांस लेन में किस कदर तकलीफ होने लगी थी, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसका गला काफी सूज गया था और ढक्कन निकलने के बाद भी गले में सूजन बनी रही.

डॉक्टर्स की अपील- बच्चों को अकेला ना छोड़ें

वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि थोड़ी और देर अगर हो जाती तो बच्चे की जान भी जा सकती थी. डॉक्टर्स ने सभी माता-पिता से अपील की है कि अगर आपके घर में छोटा बच्चा है तो उसे अकेला ना छोड़ें. बच्चों की हरकतों पर नजर रखें और इस बात का ध्यान जरूर रखें कि बच्चे के हाथ में कहीं कोई ऐसी चीज तो नहीं है, जिससे उसको हानि पहुंच सकती है.

ये भी पढे़ं: BRICS Summit: ‘ब्रिक्स देशों के पास दुनिया के 68 परसेंट किसान’, सम्मेलन से पहले CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की PC

Exit mobile version