Vistaar NEWS

‘मुझे कहीं और भेज दीजिए, नहीं तो आत्महत्या कर लूंगी’, धार में महिला टीचर ने विधायक से रो-रोकर लगाई गुहार

a female teacher Crying Video in front of mla Dhar

धार में विधायक के सामने फूट-फूटकर रोईं महिला विधायक.

Input- जफर अली

MP News: धार सांदीपनी विद्यालय में विधायक नीना वर्मा सायकल वितरण कार्यक्रम में पहुंची थी. साइकिल वितरण के पश्चात अचानक एक महिला शिक्षिका मेघना शर्मा रोते हुए हाथ जोड़कर विधायक के सामने खड़ी हो गईं. रोते हुए कहने लगी में ईमानदारी से काम करती हूं, लेकिन नोटिस पर नोटिस मिल रहे हैं. मैं परेशान हूं. मुझे यहां नहीं रहना, मुझे कहीं भी भेज दो, नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगी. विधायक समेत सभी मंच पर अचानक हुई इस स्थिति पर अवाक रह गए.

विधायक बोलीं- बताइए आपको कहां जाना है

विधायक महिला को चुप करते हुए समस्या जानने की प्रयास करती नजर आईं. महिला शिक्षिका मानसिक रूप से प्रताड़ित नजर आ रहीं थी. उन्होंने कहा कि आपका यहां से तबादला कर देंगे, आप बताइए आपको कहां जाना है. लेकिन शिक्षिका लगातार रोती रहीं, मुझे यहां पर काम नहीं करना है. मैं काम नहीं कर पाऊंगी.

वहीं पास में ही खड़े सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य स्मृति रतन मिश्रा से धार विधायक ने पूछा कि क्या मामला है, तो उन्होंने कहा कि नहीं मैडम कोई बड़ा मामला नहीं है. इन्हें एक लेटर ऐ सी ट्राइबल की ओर से मिला है, तो ऐ सी ट्राइबल ने कहा कि मुझे प्रस्ताव आया होगा, तो मैंने विभाग से जारी किया है.
प्रिंसिपल ने कहा कि साइकिल वितरण का पिछले साल का मामला है. शिक्षिका हाथ जोड़ते हुए कहती रही मैडम मैं नहीं कर पाऊंगी, मैडम मुझे कहीं भी भेज दीजिए. वहीं महिला टीचर की पूरी बात सनने के बाद विधायक नीना वर्मा ने कहा कि आवेदन दे दीजिए. आप जहां चाहेंगी आपका तबादला कर दिया जाएगा. लेकिन शिक्षिका लगातार रोती रही जैसे वह बहुत प्रताड़ित हो.

‘नोटिस से दुखी होकर ऐसी बात कर रही हैं’

वहीं सीएम राइस स्कूल के प्राचार्य डॉ स्मृति रतन मिश्र ने बताया कि शिक्षिका के आरोप निराधार हैं. पिछले वर्ष साइकिल वितरण की लापरवाही हुई थी. साइकिल वितरण नहीं हो पाई थी, इसके संबंध में सूचना पत्र इनको दिया गया था. उसी के आधार पर सहायक आयुक्त ने भी इन्हें एक सूचना पत्र जारी किया है. इसी से व्यथित होकर वह इस तरह की बात कर रही हैं. यहां पर इस तरह की कोई बात नहीं है वह नोटिस के कारण इस तरह की बात कर रही हैं. यहां से वह जाना चाहती हैं.

इसलिए उनको कोई भी प्रकार का कारण चाहिए. उनको कारण बताओ का सिंपल नोटिस आया है. पिछली बार बालिकाएं साइकिल से वंचित रह गई है इसको लेकर नोटिस दिया गया था.

ये भी पढ़ें: उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल, 70 फीट गहराई में फंसा था

Exit mobile version