MP News: भोपाल में 26.5 टन संदिग्ध गौमांस मिलने के मामले में हिंदूवादी संगठन ने प्रधानमंत्री मोदी को खून से पत्र लिखा है. भवानी हिंदू संगठन के अध्यक्ष भानु हिंदू ने अपने खून से पत्र लिखते हुए मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. भवानी हिंदू संगठन के अध्यक्ष भानु हिंदू ने कहा कि हमारे संगठन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
‘अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे’
भवानी हिंदू संगठन के अध्यक्ष भानु हिंदू ने बताया कि गौमांस मिलने के मामले में पीएम मोदी को खून से पत्र लिखा गया है. भानु हिंदू ने बताया कि अगर गौमांस मिलने के मामले में कार्रवाई नहीं की जाती है तो बड़ा आंदोलन करेंगे. प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में भानु ने लिखा, ’17 दिसंबर को पकड़े गए कंटेनर का मांस नगर निगम से जुड़े ठेका संचालित स्लॉटर हाउस से निकला गया है.’
भानु हिंदू ने बताया कि ये प्रशासनिक लापरवाही और संरक्षण से जुड़ा गंभीर मामला है. संगठन ने यह भी आरोप लगाया है कि इस मामले में संगठित नेटवर्क की भूमिका हो सकती है, जिसकी स्वतंत्र और उच्च स्तरीय जांच जरूरी है. भानु ने कहा कि उच्च स्तरीय जांच के बिना संगठित नेटवर्क के बारे में बता नहीं लग सकेगा.
दिसंबर में पकड़ा गया था 26 टन गौमांस
17 दिसंबर 2025 को भोपाल में 26 टन गौमांस पकड़ा गया था. ये गौमांस नगर निगम के स्लॉटर हाउस से मुंबई भेजा जा रहा था. मौके से दो आरोपी भी पकड़े गए थे. इनमें असलम कुरैशी उर्फ असलम चमड़ा और दूसरा आरोपी शोएब था. पूछताछ के दौरान असलम चमड़ा ने बताया कि मांस की सप्लाई दूसरे राज्यों के अलावा अरब देशों में भी की जाती है. इनमें सऊदी अरब, दुबई, ओमान जैसे देश शामिल हैं. असलम ने बताया कि मांस को अरब देशों में भेजा जाता था, जबकि हड्डियों को चीन में सप्लाई किया जाता था.
ये भी पढ़ें: MP News: सिहोरा में हुए बवाल का Video सामने आया, डंडे और तलवार लेकर घर पर किया हमला
