Vistaar NEWS

MP News: ट्रेन में हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम युवक ने की छेड़छाड़, परिवार के साथ की मारपीट, नागदा में हिंदू संगठन पहुंचा स्‍टेशन

nagda News

नागदा में मेमू ट्रेन के अंदर हुआ विवाद

MP News: नागदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. गुजरात के दाहोद से अस्थि विसर्जन करने के लिए उज्जैन जा रहे एक परिवार के साथ मेमू एक्सप्रेस ट्रेन में मारपीट की वारदात हुई है. बताया जा रहा है कि रतलाम स्‍टेशन से कुछ युवक ट्रेन में सवार होकर नागदा जा रहे थे. उन पर आरोप है कि रतलाम से खाचरोद के बीच यात्रा के दौरान इनमें से एक मुस्लिम युवक ने हिंदू परिवार की एक लड़की के साथ छेड़खानी की कोशिश की. इसके बाद परिवार ने जब इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया.

50-60 लोगों ने की परिवार के साथ मारपीट

पीड़‍ित परिवार के अनुसार, विवाद बढ़ने पर खाचरोद स्‍टेशन से मुस्लिम समाज के और लोगों को बुलाया गया. इसके बाद 50 से 60 लोगों ने ट्रेन के अंदर चढ़कर महिलाओं, बच्‍चों और बुजूर्गों सहित पूरे परिवार को बेरहमी के साथ मारपीट कर दी. पीड़‍ित परिवार के लोग अभी भी दहशत में है, और उन्‍होंने पुलिस में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है.

वीडियो में दिखाई दे रही वारदात

ट्रेन में हुई इस मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना के समय किसी यात्री ने ट्रेन के अंदर मौजूद होने पर इसको बनाया था. वीडियो में कुछ लोग बेल्‍ट और लात-घूंसो से परिवार को बेरहमी के साथ पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान पूरी बोगी में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई थी.

इस पूरे घटनाक्रम में पीड़‍ि‍त परिवार की एक महिला यात्री ने बताया कि आरोपी युवक ट्रेन के अंदर सिगरेट पी रहा था और जानबूझकर लड़कियों की तरफ धुआं उड़ा रहा था. इस बात का विरोध करने पर उसने गाली-गलौच करना शुरू कर दी और फिर मारपीट करने लगा.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी हिंदू संगठनों को मिलने पर बड़ी संख्‍या में लोग रेलवे स्‍टेशन पर पहुंच गए. इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लाेग भी बड़ी संख्‍या में रेलवे स्‍टेशन पर जमा हो गए. मामले की गंभीरता को देखत हुए पुलिस बल तैनात किया गया और मामला बढ़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को कम किया. इस घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्‍या में पुलिसबल नागदा पहुंच गया. जीआरपी की तरफ से मामले में पीड़‍ित पक्ष के बयान दर्ज किए गए हैं और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्‍यों की जांच की जा रही है.

हालात अभी पूरी तरह से कंट्रोल में

एसपी उज्जैन प्रदीप शर्मा ने भी नागदा जाकर घटना का जायजा लिया और उन्‍होंने बताया कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं. मामला रतलाम जीआरपी के क्षेत्र का है, लेकिन इस पूरे मामले पर हमारी नजर बनी हुई है.

बजरंग दल ने लगाया बदसलूकी का आरोप

इस मामले में बजरंग दल के पदाधिकारी रोशन शुक्‍ला ने बताया कि मेमू ट्रेन से किसी यात्री का उनके पास फोन आया था. फोन पर बताया कि कुछ लोग हिंदू लोगों को मार रहे हैं. मदद के लिए नागदा रेलवे स्‍टेशन पहुंचे. इधर मुस्लिम समाज के लोग भी बड़ी संख्‍या में किसी अमजद लाला नाम के व्‍यक्त‍ि के साथ स्‍टेशन पर पहुंचे थे, हम लोगों के स्‍टेशन पर पहुंचने पर वे हमारे नेताओं के साथ बदसलूकी करने लगे, जिसके बाद शिकायत की गई और अमजद लाला के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. वहीं अमजद लाल के तरफ से भी हिंदू नेताअें के खिलाफ क्रॉस शिकायत की गई.

ये भी पढे़ं- ‘मेरी बात सीएम तक पहुंचा दी जाए…’, लीला साहू का वीडियो वायरल, जानें क्या है पूरा मामला

Exit mobile version