Indore News: इंदौर में एक एडवोकेट के साथ वीडियो कॉल के माध्यम से ऑनलाइन ठगी और ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है. वीडियो कॉल के बाद आरोपी ने अश्लील क्लिप भेजकर पैसों की भी मांग की है. इस मामले में पीड़ित एडवोकेट ने पूरी घटना की शिकायत थाने में दर्ज की है. पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है.
एडवोकेट ने की पुलिस में शिकायत
एमआईजी थाना पुलिस के मुताबिक, एडवोकेट राहुल की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. फरियादी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को एक अनजान नंबर से उनके पास व्हाट्सऐप पर एक वीडियो कॉल आया था.
कॉल पर एक युवती की आवाज थी, जिसने खुद को एक मामले में कानूनी सलाह लेने की बात की और फिर बातचीत शुरू कर दी. वीडियो कॉल पर पूरी स्क्रीन धुंधली थी और सामने वाला व्यक्ति भी दिखाई नहीं दे रहा था. कुछ सेकेंड कॉल चला और फिर कॉल कट गया. उसके बाद उसी नंबर से उन्हें एक अश्लील क्लिप भेजी गई और इसके बाद पैसों की मांग करते हुए धमकी दी गई.
वेस्ट बांगल का है नबंर
एमआईजी थाना पुलिस ने मामले में बताया कि फरियादी पेशे से एडवोकेट हैं. उन्होंने शिकायत में कहा है कि एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल करने वाली युवती ने खुद को किसी मामले में कानूनी सलाह लेने की बात कही थी. कॉल के दौरान वीडियो पूरी तरह से धुंधला दिखाई दे रहा था और सामने वाला व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहा था, कुछ सेकेंड बाद कॉल कट हो गई.
इसके बाद फरियादी के व्हाट्सऐप पर वीडियो क्लिप भेजी गई, जिसमें उनके वीडियो के हिस्से को एडिट किया गया और आपत्तिजनक क्लिप को जाेड़ दिया गया. साथ ही उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़े दोस्तों की आईडी के स्क्रीनशॉट उस वीडियो के साथ भेजे गए.
आरोपियों ने मैसेज करके धमकी दी कि यादि पैसे ट्रांसफर नहीं किए गए तो यह वीडियों उनके दोस्तों और रिश्तेदारों को शेयर कर दी जाएगी.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि एमआईजी थाना क्षेत्र में इस मामले के बाद सेक्सटॉर्शन का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिन भी मोबाइल नंबरों से कॉल और मैसेज किए गए थे उन सभी सिम को पश्चिम बंगाल से जारी किया गया है. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आइटी एक्ट साहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढे़ं- बैतूल में टॉपर बेटे ने माता-पिता, भाई और पालतू बिल्ली को उतारा मौत के घाट, 12 घंटे तक शव के बीच बैठा रहा
