MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डिजिटल अरेस्ट करने का दूसरा बड़ा मामला सामने आया है. एयर फोर्स से रिटायर्ड 90 साल के बुजुर्ग को पत्नी समेत डिजिटल अरेस्ट किया गया है. साइबर ठगों ने दिल्ली CBI अधिकारी बनकर उनके दस्तावेज पर फ्रॉड किए जाने का झांसा दिया और फिर 2 करोड़ 52 लाख 16 रुपए ठग लिए. 28 जनवरी से लेकर 23 फरवरी तक उनको डिजिटल अरेस्ट किया हुआ था. ठगी का एहसास होने के बाद इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस से की है. वहीं साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात ठगो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
28 जनवरी को आया था व्हाट्सएप कॉल
दरअसल ग्वालियर शहर के विंटर्स हिल्स में रहने वाले 90 साल के नारायण महादेव टिकेकर एयर फोर्स मेडिकल डिपार्टमेंट के रेडियोलॉजिस्ट के पद से रिटायर्ड हुए हैं. 28 जनवरी 2026 को नारायण के पास एक व्हाट्सएप कॉल आया कॉल करने वाले ने अपने आप को दिल्ली CBI का अधिकारी बताया. CBI अधिकारी बने साइबर ठग ने कहा कि उनके द्वारा दस्तावेजो से फ्रॉड किया गया है और इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है. जिससे वह डर गए तो ठगो ने कहा कि वह सीनियर सिटीजन हैं. इसलिए उन्हे डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है. इसके बाद उनके व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर सारी जानकारी ले ली. फिर उनसे कहा कि उनका पास जो पैसा है, वहां उनको ट्रांसफर कर दें. कार्रवाई के बाद उनको पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा.
अलग-अलग दिन पर 2 करोड़ 52 लाख की ठगी
इस भरोसे पर उन्होंने 28 जनवरी से लेकर अब तक 27 दिन के अंदर अलग-अलग डेट में 2 करोड़ 52 लाख 16 हजार रुपये ठगों को ट्रांसफर कर दिया. पांच बार बैंक में जाकर इतनी बड़ी रकम निकालने पर बैंक वालों को शक हुआ तो उनसे पूछताछ की गई. पहले तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया. लेकिन बाद में उन्होंने सारी सच्चाई बैंक वालों को बता दी. तब बैंक वालों ने बताया कि इस तरह का कुछ भी डिजिटल अरेस्ट नहीं होता है. उन्हें साइबर ठगों ने ठग लिया है. तब उनको एहसास हुआ कि उनके साथ बड़ा फ्रॉड हुआ है. जिसके बाद वहां साइबर क्राइम थाने पहुंचे और शिकायत की. वहीं साइबर क्राइम पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
ये भी पढे़ं: MP News: अनूपपुर में SECL कर्मचारी से 10 लाख की ठगी, बैंक का ऐप डाउनलोड करवाने के बाद खाते से उड़ाए पैसे
