Vistaar NEWS

Indore News: ‘शादी करो वरना नौकरी नहीं करने दूंगा’, महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, जबरदस्ती बात करने का दबाव बनाया

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

Indore News: इंदौर में अपोलो टॉवर में काम करने वाली एक युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने युवती से छेड़छाड़ की और फिर जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा. इतना ही नहीं आरोपी के हौसले इतने बुलंद हैं कि उसने कहा कि अगर शादी नहीं करोगी तो नौकरी नहीं करने देंगे.

रात में पार्किंग में जबरदस्ती रोककर हाथ पकड़ लिया

पूरा मामला इंदौर में एमजी रोड स्थित अपोलो टॉवर का है. अपोलो टॉवर की एक कॉस्मेटिक शॉप में युवती काम करती है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने रात 9 बजे अचानक रास्ता रोक लिया और जबरदस्ती हाथ पकड़ लिया. आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि अगर मेरी बात नहीं मानी तो तुमको काम नहीं करने देंगे.

पीड़िता ने बताया कि आरोपी यश कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था और अक्सर बदतमीजी करता था. युवती ने बताया कि शुरू में तो उसने आरोपी की हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब आरोपी ने जबरन रोककर बात करने की कोशिश की और छेड़छाड़ की तो पीड़िता ने भागकर आसपास के लोगों को आपबीती सुनाई.

सहेली के जरिए हुए थी दोस्ती

बताया जा रहा है कि युवती की कुछ दिन पहले आरोपी यश से दोस्ती एक सहेली के जरिए हुई थी. शुरू में युवती दोस्त समझकर सामान्य तरीके से आरोपी यश से बात करती थी. लेकिन धीरे-धीरे बात करने को आरोपी ने युवती की दोस्ती को प्यार समझ लिया और उसे परेशान करने लगा. मना करने के बावजूद आरोपी युवती से जबरन बात करने की कोशिश करता था. युवती के आते-जाते उसका पीछा करता था.

पुलिस ने दर्ज की FIR

तुकोगंज थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटमा निवासी यश के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था. पीड़िता की तहरीर पर आरोपी यश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढे़ं: Morena: DJ पर नहीं बजा मनपंसद गाना तो मचाया तांडव, जान बचाकर भागे लोग… हवा में दिखाई दी कुर्सियां

Exit mobile version