Vistaar NEWS

MP News: युवक ने प्यार में धोखा दिया, कॉलर पकड़कर घसीटते हुए पहुंची प्रेमिका, Addl. SP ऑफिस के सामने हाई प्रोफाइल ड्रामा

A young woman reached the control room in Ujjain, dragging her lover by his collar.

उज्जैन में कंट्रोल रूम में अपने प्रेमी का कॉलर पकड़कर घसीटते हुए पहुंची युवती.

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन के पुलिस कंट्रोल रूम में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. कंट्रोल रूम में उस वक्त माहौल गरमा गया, जब एक युवती अपने प्रेमी का कॉलर पकड़कर उसे घसीटते हुए पहुंची. युवती आरोपी ढकेलते हुए सीधे सीधे एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के केबिन तक पहुंची. अचानक हुए इस घटनाक्रम से कंट्रोल रूम में अफरा-तफरी मच गई और मौजूद लोग हैरान रह गए.

‘दूसरी लड़की के चक्कर में मुझे नजरअंदाज कर रहा’

युवती का आरोप है कि युवक के साथ वह पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में हैं. लेकिन अब युवक उसे धोखा दे रहा है. युवती का कहना है कि पिछले कुछ समय से युवक दूसरी लड़की के संपर्क में हैं और दूसरी लड़की के चक्कर में मुझे नजरअंदाज कर रहा है. युवती ने कंट्रोल रूम में चीख-चीखकर अपना दर्द बयां किया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई.

‘युवक का भाई जान से मारने की धमकी दे रहा’

मामला केवल बेवफाई तक सीमित नहीं है. युवक ने युवती ने प्रेमी के भाई पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती ने कहा कि युवती का भाई वकील है और जान से मारने की धमकी दे रहा है. युवती का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों से ताल्लुक होने का हवाला देकर डराया जा रहा है. युवती ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा देने और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस कर रही है पूछताछ

कंट्रोल रूम में हाई वोल्टेज ड्राम देखने को मिला. कंट्रोल रूम में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि एक युवती अपने प्रेमी को धक्का मारते हुए ऑफिस के अंदर ले गई. इसके बाद युवक का कॉलर पकड़कर घसीट रही है. वहीं युवती की शिकायत के बाद फिलहाल पुलिस युवक और युवती दोनों से पूछताछ कर रही है.

ये भी पढे़ं: MP News: CM मोहन यादव पतंजली योगपीठ के कन्या गुरुकुल में हवन में शामिल हुए, बाबा रामदेव के साथ किया योग

Exit mobile version