MP News: एसीएस राजेश राजौरा अगले 5 दिनों तक मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. दरअसल, सीएस अनुराग जैन के ससुर का निधन हो गया है. इसी वजह से जैन 5 दिनों की छुट्टी पर हैं. यही कारण है कि राजौरा को मुख्य सचिव का प्रभार सौंपा गया है. इसके लिए गुरुवार (5 मार्च) को आदेश जारी किया गया है.
अनुराग जैन एक साल के एक्सटेंशन पर हैं
साल 1989 बैच के IAS अनुराग जैन मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव हैं. इससे पहले जैन केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिनमें ट्रांसपोर्ट, रोड जैसे विभाग शामिल हैं. उन्हें अच्छे वित्त मैनेजर के तौर पर जाना जाता है. उनका कार्यकाल अगस्त 2025 को खत्म हो गया था. सीएम मोहन यादव की पसंद होने के कारण उन्हें मुख्य सचिव के पद के लिए एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है.
कौन हैं राजेश राजौरा?
राजेश राजौरा 1990 बैच के IAS अधिकारी हैं. उन्हें प्रशासनिक कार्य का लंबा अनुभव है. वे धार, बालाघाट, उज्जैन और इंदौर में कलेक्टर रह चुके हैं. झाबुआ में एडिशनल कलेक्टर रहे. इसके साथ ही राजौरा मध्य प्रदेश सरकार में कृषि, गृह, उद्योग और परिवहन समेत कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वर्तमान में उनके पास एसीएस का पद है.
ये भी पढ़ें: International Women’s Day: मां की ममता से रोशन 100 बच्चों का भविष्य, उज्जैन की कांता गोयल की अनोखी कहानी
मुख्य सचिव अनुराग जैन के छुट्टी पर जाने के बाद राजौरा मध्य प्रदेश के सबसे सीनियर अधिकारी हैं. इसी वजह से उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. जब अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनाया गया था, उस दौरान राजेश राजौरा के नाम पर भी मंथन हुआ था.
