Vistaar NEWS

Gwalior: ‘तलाक तलाक तलाक…’, बीच सड़क पर पत्नी को पीटकर बोला पति, पल में निकाह तोड़कर हुआ फरार

Gwalior News

फाइल फोटो

Gwalior: एमपी के ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति न केवल अपनी पत्नी बीच सड़क पर पीटा बल्कि उससे रिश्ता भी खत्म करने का ऐलान कर दिया. घटना शहर के महाराजपुरा इलाके हैं. जहां पर पति ने बीच सड़क अपनी पत्नी के साथ मारपीट और तीन बार तलाक-तलाक, तलाक कह कर शादी के पवित्र रिश्ते को तोड़ दिया.

महाजपुरा इलाके की घटना

महाजपुरा इलाके के डीडी नगर गेट पर हुए इस घटना ने सभी राहगीरों का ध्यान केंद्रित किया. दूसरी तरफ पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है. महराजपुरा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति अशमन खान के खिलाफ मुस्लिम महिला ( विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 की धारा 4 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.

समायरा खान ने पुलिस को बताया

24 साल की समायरा खान ने पुलिस को बताया कि 17 दिसंबर 2025 की रात करीब 9 बजे उसका पति अशमन खान घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी. जान बचाकर जब समायरा डीडी नगर गेट की तरफ भागी तो पति वहां भी पहुंच गया और पत्नी को पत्नी को जमकर पीटा.

चीखती-चिल्लाती रही समायरा

समायरा चीखती रही चिल्लाती रही लेकिन उसने एक न सुनी. मारपीट के दौरान गु्स्से में अशमन खान ने तीन बार तलाक-तलाक, तलाक बोल दिया. आरोपी ने जोर से चिल्लाते हुए कहा कि अब उसका समायरा के साथ को ई संबंध नहीं है और वह उसे सीधे नहीं रखेंगे.

कब हुई थी शादी?

महाराजपुरा थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय समायरा खान ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 10 जून 2025 को आगरा (उत्तर प्रदेश) निवासी अशमन खान से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी.

 यह भी पढ़ें: ‘लाइफ जैकेट तब दी जब क्रूज डूबने लगा’, जबलपुर हादसे में पत्नी को खोने वाले शख्स ने बताई आपबीती

Exit mobile version