Vistaar NEWS

Bhopal: होली पर रंगो से हो सकती है एलर्जी और सांस की परेशानी, सावधानी के लिए भोपाल एम्स ने जारी की एडवायजरी

Holi Celebrations

होली पर्व

Bhopal News: होली के त्योहार को लेकर भोपाल एम्स ने एडवायजरी जारी की है. डॉक्टरों का कहना है कि रंगों से खेलने में सावधानी जरूरी है, क्योंकि लापरवाही सांस, त्वचा और आंखों के लिए भारी पड़ सकती है. पिछले साल होली के दूसरे दिन राजधानी के अस्पतालों में त्वचा संक्रमण, सांस की तकलीफ, एलर्जी और आंखों में जलन के 500 से ज्यादा मरीज पहुंचे थे, जबकि आम दिनों में ऐसे करीब 100 मरीज ही आते हैं.

सावधानी से टल सकती हैं स्वास्थ्य समस्याएं

डॉक्टरों का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर एलर्जी, इन्फेक्शन और सांस से जुड़ी समस्याओं से आसानी से बचा जा सकता है. इसी उद्देश्य से एम्स भोपाल ने एडवायजरी जारी की है, ताकि हर उम्र के लोग होली खेलते समय सुरक्षित रह सकें और रंगों के दुष्प्रभाव से बच सकें.

होली खेलने से पहले अपनाएं ये सावधानियां

डॉक्टरों ने सलाह दी है कि होली खेलने से पहले बालों में हल्का तेल या कंडिशनर जरूर लगाएं. त्वचा पर मॉइस्चराइजर की परत लगाएं और शरीर के खुले हिस्सों पर वॉटर-रेजिस्टेंट सनस्क्रीन लगाएं.

बच्चों के लिए विशेष सावधानी जरूरी

डॉक्टरों का कहना है कि होली खेलते समय फुल स्लीव्स कपड़े पहनना बेहतर रहता है. बच्चों को बाहर भेजने से पहले उनके शरीर और बालों में तेल जरूर लगाएं. तेल की यह परत रंगों को त्वचा के अंदर जाने से रोकती है और एलर्जी या संक्रमण का खतरा कम करती है.

ये भी पढे़ं- ‘माफी मांगने आए हैं, या औकात पूछने’, भगोरिया पर्व पर उमंग सिंघार का तंज, कैलाश विजयवर्गीय ने दिया जवाब

Exit mobile version