MP News: महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन के ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों का तांता लगने लगा है. ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर के महंत पीर योगी महावीर नाथ का कहना है कि 6 महीने के अंदर महादेव सभी की मुरादे पूर्ण करते हैं. ऋणमुक्तेश्वर महादेव के मंदिर दो जगहों पर है. पहला कुंभ नगरी उज्जैन, और दूसरा तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में है.
राजा हरिश्चंद्र ने सतयुग में उतारा था ऋण
यहां शनिवार के दिन पीले कपड़े में चने की दाल, गुड़ और हल्दी की गांठ बांधकर (पीली पूजा) अर्पित करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. मान्यता है कि इस मंदिर में शनिवार को पीले वस्त्र, पीली दाल, पीली धातु अर्पण करने से सभी दुख-दर्द, चिंता, कर्जा मुक्त हो जाता है. शास्त्रों में बताया जाता है कि राजा हरिश्चंद्र पर कर्जा हुआ था तो उन्होंने लगातार तप तपस्या कर ऋणमुक्तेश्वर महादेव को प्रसन्न किया. तभी से लाखों भक्त आते हैं.
उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर स्थित ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मनुष्यों को आर्थिक ऋण और जीवन के दुखों से मुक्ति दिलाने वाला एक प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिर है. मान्यता है कि जब राजा हरिश्चंद्र पर ऋषि विश्वामित्र को देने के लिए भारी ऋण चढ़ गया था, तब उन्होंने इसी स्थान पर शिवजी की पूजा की थी, जिसके बाद उन्हें ऋण से मुक्ति मिली थी. तभी से देश के हर कोने से ऋण मुक्तेश्वर मंदिर में आस्था और भक्ति के साथ श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है.
‘महादेव हमारी सभी समस्याओं को दूर करेंगे’
यहां आने वाले भक्तों का कहना है कि हमने इस मंदिर के बारे किताबो में भी पड़ा है और कई लोगों से सुना है. इसलिए ऋण मुक्तेश्वर में आकर अर्जी लगाई है. हमको महादेव पर पूरा भरोसा है. महादेव हमारी हर समस्या को दूर करेंगे और हमें कर्ज से दूर करेंगे.
ये भी पढे़ं: MP News: वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले प्रेमिका को मार डाला, आरोपी के कमरे में युवती का निर्वस्त्र शव मिला
