MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने के मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को अनीता कुशवाहा(65) ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. दावा किया जा रहा है कि दूषित पानी पीने के कारण उनकी मौत हुई है. इस तरह दूषित पानी पीने से हुई मौतों का आंकड़ा 32 पहुंच गया है.
जिला प्रशासन ने चुप्पी साधी
दावा है कि इंदौर में दूषित पानी से एक मौत हो गई. बुजुर्ग महिला ने रविवार को दम तोड़ दिया. परिजनों का कहना है कि दूषित पानी पीने से अनीता बीमार पड़ हो गईं थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. पिछले कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था. लेकिन रविवार को उनकी मौत हो गई. इस तरह इंदौर में दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या 32 पहुंच गई है. लेकिन जिला प्रशासन ने दूषित पानी से होने वाली मौतों के आंकड़ों पर चुप्पी साध रखी है.
हाई कोर्ट में चल रहा है मामला
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला हाई कोर्ट में है. पिछले मंगलवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान उल्टी-दस्त के कारण हुई मौतों के मामले में कोर्ट ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. इसके लिए कोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस की अगुवाई में जांच आयोग का गठन किया है. इसके साथ ही कोर्ट ने 4 हफ्ते के अंदर अंतरिम रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है. फिलहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरी बात सामने आएगी.
ये भी पढे़ं: MP News: इंदौर में लोडिंग वाहन ने 4 लोगों को टक्कर मारी, 2 की हालत गंभीर, नशे में धुत था ड्राइवर
