Vistaar NEWS

MPPSC Mains Exam के लिए आवेदन शुरू, देरी की तो लेट फीस 25 हजार, सितंबर में होगी परीक्षा; 140 पदों पर 3044 कैंडिडेट्स

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MPPSC Mains Exam Applications: अगर आपने MPPSC की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, तो सावधान हो जाइए. मेंस एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. लेकिन अगर लेट अप्लाई किया तो 25 हजार रुपये तक की लेट फीस देनी पड़ सकती है.

140 पदों के लिए 3044 कैंडिडेट्स

राज्य सेवा परीक्षा के तहत 155 पदों और वन सेवा के 36 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इनमें प्री एग्जाम पास करने के बाद 140 पदों के लिए 3044 कैंडिडेट्स को मेंस एग्जाम के लिए बुलाया गया है. वहीं अस्थाई 15 पदों पर 731 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे.

प्रदेश के 13 जिलों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. राजधानी भोपाल के अलावा , उज्जैन, रतलाम, जबलपुर, ग्वालियर, सतना, सागर, बालाघाट, बड़वानी, छिंदवाड़ा और शहडोल को केंद्र बनाया गया है.

22 जून के बाद आवेदन किया तो पेनाल्टी 25 हजार लगेगी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर तरफ जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सामान्य रूप से आवेदन करने क आखिरी तारीख 15 जून तक है. इसके बाद 16 से 22 जून तक आवेदन करने पर 3 हजार रुपये, वहीं 23 जून से 14 अगस्त तक आवेदन करने पर 25 हजार रुपये फाइन देना होगा. MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर विजिट करके अप्लाई कर सकते हैं.

प्रारंभिक परीक्षा में OBC आरक्षण के तहत 87:13 का फॉर्मूला

राज्य सेवा का मेंस एग्जाम 7 से 12 सितंबर तक आयोजित होगा, जबकि राज्य वन सेवा का मेंस एग्जाम 27 सितंबर को होगा. परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी. परीक्षा तीन घंटे की ही होगी. इसकी टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी. वहीं मेंस परीक्षा में पास होने पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

ये भी पढे़ं: ‘गिरिबाला सिंह ने शादी में खर्च के नाम पर 2 लाख मांगे’, ट्विशा के परिजनों के आरोप पर CBI करेगी जांच

Exit mobile version