Vistaar NEWS

MP News: भोपाल देहात SP पर गंभीर आरोप, ASI ने सीनियर अधिकारियों समेत मानवाधिकार आयोग को लिखित शिकायत भेजी

SP Ramsharan Prajapati (File Photo)

SP रामशरण प्रजापति(File Photo)

MP News: भोपाल देहात के पुलिस अधीक्षक (SP) रामशरण प्रजापति पर सुखी सेवनिया थाने में पदस्थ ASI केसी यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं. ASI का आरोप है कि SP कार्यालय में उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और विरोध करने पर धक्का देकर बाहर निकालने की धमकी दी गई. ASI केसी यादव ने इस पूरे मामले को लेकर IG, DGP समेत मानवाधिकार आयोग को लिखित शिकायत भेजी है.

‘मेरी शिकायत को ही ही सुसाइड नोट माना जाए’

शिकायत में उन्होंने कहा है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो इस शिकायत को ही उनका सुसाइड नोट माना जाए. शिकायत के अनुसार, 14 सितंबर 2025 को SP ने आबकारी एक्ट से जुड़े एक मामले की डायरी तलब की थी. बैठक के बाद जब ASI ने डायरी हाईकोर्ट भेजने के लिए वापस मांगी, तो SP कथित तौर पर नाराज हो गए और अपशब्द कहने लगे. साथ ही डायरी SDOP मंजू चौहान से लेने को कहा गया. ASI का कहना है कि 30 वर्षों की सेवा में पहली बार उनके साथ ऐसा व्यवहार हुआ. इस घटना से वह इतने व्यथित हो गए कि आत्महत्या का विचार भी आया, हालांकि स्टाफ को समझाने और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने अपना इरादा बदल लिया. बाद में उन्होंने पूरी घटना थाने के रोजनामचे में दर्ज कराई.

शिकायत के बाद कार्रवाई का इंतजार

ASI ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले चार महीनों से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. वहीं, एक महिला अधिकारी के भी SP से परेशान होने की बात सामने आई है. इसके अलावा, दो महीने पहले ईटखेड़ी थाने के TI से भी विवाद होने का उल्लेख शिकायत में किया गया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. अब सभी की नजरें वरिष्ठ अधिकारियों और मानवाधिकार आयोग की कार्रवाई पर टिकी हैं.

ये भी पढे़ं: MP News: इंदौर में दूषित पानी पीने से एक और मौत, मरने वालों का आंकड़ा 32 पहुंचा

Exit mobile version