Hemant Katare Reaction: अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार मीडिया से बात की. उन्होंने अपने इस्तीफे के बारे में कहा कि मैंने इस्तीफा वापस नहीं लिया है, मैं आगे बढ़कर पीछे नहीं हटता हूं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी फोरम में अपनी बात रखी है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से कोई नाराजगी नहीं है.
हेमंत कटारे ने क्या कहा?
हेमंत कटारे ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपनेता प्रतिपक्ष पद इस्तीफा देने के बारे में कहा कि पार्टी ने इस बात का संज्ञान लिया है. पार्टी ने स्वीकार किया है और मैंने भी इस बात को माना है कि मैंने इस्तीफा दिया है. मुझे जो भी अपनी बात कहनी थी कही है. पार्टी के अंदर, उचित प्लेटफॉर्म पर अपनी बात रखी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपनी सारी बात बता दी है.
हेमंत कटारे ने उपनेता प्रतिपक्ष पद से क्यों दिया इस्तीफा? प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बता दिया..#hemantkatare #politicalresignation #opposition #mpnews #AssemblySession #Congress #VistaarNews pic.twitter.com/GJQ0kgQ4VR
— Vistaar News (@VistaarNews) February 23, 2026
कांग्रेस विधायक ने कहा कि मैं आगे बढ़कर पीछे नहीं हटता हूं. मैंने इस्तीफा वापस नहीं लिया है. पार्टी का क्या निर्णय होता है, ये मेरे हाथ में नहीं है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता हैं, वे जो भी निर्णय लेंगे, वे स्वीकार कर सकते हैं या अस्वीकार कर सकते हैं. वे जो भी करते हैं वे पार्टी के सर्वोच्च पद पर हैं. उन्होंने आगे कहा कि पार्टी मेरे लिए सर्वप्रथम है. मेरे लिए मां समान है. मेरे पिता ने भी पार्टी के लिए खून पसीना एक किया.
ये भी पढ़ें: विधायक सदन में सरकार पर दोहरा दबाव, छात्रावास हादसे पर जवाब टला, कन्यादान योजना की बीपीएल शर्त पर घमासान
मैं दबाव में काम नहीं करता- हेमंत कटारे
पार्टी में उन पर दबाव होने की बात पर हेमंत कटारे ने कहा कि मैं दबाव में काम नहीं करता हूं. ऐसा हो ही नहीं सकता है कि भविष्य में मैं किसी व्यक्ति, दल और विभाग के दबाव में आऊं. दबाव का तो सवाल उठता ही नहीं है. इस्तीफा देने के कारण के सवाल पर बोले- ये जरूरी नहीं कोई पद के मोह के साथ मरे, हो सकता है कि मेरे कोई पारिवारिक कारण हों या कोई विधानसभा से जुड़े कारण हों.
बीजेपी में जाने के सवाल पर क्या कहा?
बीजेपी जॉइन करने के सवाल पर हेमंत कटारे ने कहा कि बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि लाल परेड की तरह खुला मैदान है फिर कहते हैं कि वैकेंसी नहीं है. पहले तय कर लें. वैकेंसी का सवाल तब आता है जब किसी ने आवेदन किया हो. मैं तुम्हारे दरवाजे आवेदन किया नहीं, बल्कि हमारे वैकेंसी है. वे यहां आ सकते हैं, उन्हें मंत्री भी नहीं बना रहे हैं, कुंठा में हैं. मंत्री हम अभी तो नहीं बना सकते हैं लेकिन यहां आ जाएंगे तो वरिष्ठता में नंबर लग जाएगा.
