Baba Bageshwar: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों कठोर साधना कर रहे हैं. चार धामों में से एक बदरीनाथ धाम के पास 10 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई पर तप कर रहे हैं. दुर्गम पहाड़ों पर कुटिया बनाकर रह रहे हैं. बर्फीली हवा और मुश्किल जीवन के बीच बाबा बागेश्वर साधना कर रहे हैं.
11 दिनों की कठोर तपस्या
बाबा बागेश्वर हिमालय पर्वत की गोद में कठोर तपस्या कर रहे हैं. 11 दिनों की कठोर साधना 21 मई को समाप्त होगी. साधना के साथ-साथ उन्होंने भारतीय सीमा की रक्षा के लिए तैनात भारतीय जवानों से उन्होंने मुलाकात की. उनके साथ अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की और उनका हाल-चाल जाना. इस दौरान बाबा बागेश्वर ने विभिन्न साधु-संतों से मुलाकात की. धर्म और उससे जुड़े विषयों पर संवाद किया.
बर्फीले पहाड़ों में तपस्या के बीच बाबा बागेश्वर ने भारतीय जवानों से की मुलाकात #bageshwardham #bababageshwar #indianarmy #sanatandharma @bageshwardham #dhirendrashastri pic.twitter.com/lhep2Q5NLN
— Vistaar News (@VistaarNews) May 19, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीर
बर्फ से ढंके पहाड़ों के बीच साधना करते हुए तस्वीर सामने आई हैं. अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. बागेश्वर धाम के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर उनकी तस्वीरों के साथ एक पोस्ट की गई है. इन तस्वीरों के बारे में चर्चा हो रही है.
ये भी पढ़ें: ‘जो कुछ हुआ वो अच्छा…’, हिजाब विवाद पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान
इस पोस्ट में लिखा है कि श्री बद्री विशाल में “बद्रीनाथ एकात्मय साधना” भगवान विष्णु की आराधना और हिमालय की उच्च चेतना द्वारा आध्यात्मिक मार्ग आध्यात्मिक जागृति सांसारिक बंधनों से मुक्ति (मोक्ष) और ध्यान में अपार एकाग्रता अलौकिक अखंड हिमालय की शांत और दिव्य वादियों में पूज्य सरकार की इस साधना से जन कल्याण एवम मानव उत्थान का नया आयाम बनेगा.
