Vistaar NEWS

भोपाल में ‘घूसघोर पंडत’ फिल्म का ब्राह्मण समाज ने किया विरोध, डायलॉग और टाइटल पर जताई आपत्ति, FIR दर्ज करने की मांग

Bhopal brahman community protested film ghooskhor pandat

फिल्म घूसखोर पंडत का ब्राह्मण समाज ने विरोध किया

MP News: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर घूसघोर पंडत (ghooskhor pandat) फिल्म के टीचर के रिलीज होने के साथ ही विरोध शुरू हो गया है. ब्राह्मण समाज ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है. फिल्म में आपत्तिजनक संवाद और फिल्म के टाइटल को बदलने की मांग की है. ब्राह्मण समाज ने कलाकारों पर एफआईआर दर्ज करने थाने पहुंचे.

ब्राह्मण समाज ने सड़कों पर उतरकर जताया विरोध

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज गुरुवार (5 फरवरी) को सड़कों पर उतरा. हाथों में पोस्टर लेकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की. अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि ट्रेलर में अपमानजनक संवाद है. घूसखोर और रिश्वतखोर और लंगोट का ढीला जैसे अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया है. संवाद और फिल्म के शीर्षक पर आपत्ति है. संवाद बदले जाए नहीं तो फ़िल्म को रिलीज नहीं होने देंगे.

ये भी पढ़ें: MP में 51 महीनों में 15 हजार e-FIR, थाने में दर्ज हो सकीं केवल 1500, PHQ ने बढ़ाई मॉनिटरिंग

बदलाव ना होने पर सड़कों पर उतरेंगे लोग

ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि फिल्म में ब्राह्मण समाज को घूसखोर के रूप में दिखाया गया है, जो पूरी तरह आपत्तिजनक और निंदनीय है. संगठन ने फिल्म बनाने वाले निर्माता-निर्देशक और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.

Exit mobile version