Vistaar NEWS

भोपाल में हाईप्रोफाइल फैमिली विवाद! बैंकर पत्नी का कांग्रेस नेता पर आरोप- धोखा दिया, IAS पति से शादी तुड़वायी

Banker wife accuses congress leader of dowry harassment

शिखा सिंह और कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान (फाइल तस्वीर)

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हाई प्रोफाइल फैमिली विवाद सामने आया है. बैंक मैनेजर पत्नी ने कांग्रेस नेता पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बैंकर पत्नी ने कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत में उन्होंने कहा कि पति ने उनसे दहेज में दो करोड़ रुपये की मांग की, पैसे न देने पर उनके साथ मारपीट की गई. पुलिस ने मारपीट और दहेज प्रताड़ना के मामले में FIR दर्ज कर ली है.

दोनों की ये दूसरी शादी

बैंकर पत्नी और नेता पति की ये दूसरी शादी है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी के 19 साल हो चुके हैं. पत्नी ने आरोप लगाया कि उनकी पहली शादी IAS अफसर से हुई थी. कांग्रेस नेता ने जबरन उनकी शादी तुड़वा दी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जब वे बैंक मैनेजर थीं, उस समय महेंद्र सिंह चौहान NITTTR के चेयरमैन थे. उन्होंने आगे बताया कि वे अक्सर मुझसे मिलने बैंक आने लगे. IAS पति से अलग होने के लिए उकसाने लगे और आखिरकार वे कामयाब हो गए.

उन्होंने दैनिक भास्कर को बताया कि उन्होंने (कांग्रेस नेता) शादी के लिए प्रपोज किया. इसके साथ ही कहा कि पत्नी से तलाक का मामला अंतिम चरण में है. शिखा सिंह ने आगे बताया कि शुरुआती दिन अच्छे बीते. दो बच्चे भी उनके साथ रहने लगे. बाद में उनका एक बेटा भी हुआ लेकिन ज्यादा दिनों तक खुशियां नहीं रही. आरोप लगाते हुए कहा कि बंदिशे लगाई जाने लगी, उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाने लगा. दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा.

ये भी पढ़ें: MP News: धार भोजशाला विवाद मामले में आज अहम सुनवाई, High court में पेश होगी ASI की रिपोर्ट

शिखा सिंह ने बताया कि शादी का फैसला मेरा था. इस वजह से मैं जहर के घूंट पीकर चुप रह जाती थी. शिखा ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को दिए अपने शिकायत आवेदन में कहा है कि शादी के 2-3 साल बाद ही पति का व्यवहार बुरा हो गया था. पति ने बेटे के साथ भी उनका व्यवहार अच्छा नहीं रहा. गुस्से में आकर मुझे और मेरे बेटे को कमरे में बंद कर दिया करते थे. इसके साथ ही उन्होंने जहर देकर मारने का आरोप भी लगाया.

15 सालों से ब्लैकमेल कर रही- कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान ने पत्नी शिखा के आरोपों को खारिज करते हुए इसे साजिश बताया. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस नेता ने कहा ये सोची-समझी साजिश है. रिश्ता पहले ही बिगड़ चुका था. जैसे ही तलाक के लिए नोटिस भेजा, इसके मेरे खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई. उन्होंने आगे बताया कि 15 सालों से ब्लैकमेल कर रही है. जब समय आएगा तो इस बात का खुलासा किया जाएगा.

Exit mobile version