Vistaar NEWS

Ground Report: भोपाल में 24 करोड़ की लागत से बना ओल्ड एज होम सूनसान, 34 कमरों की इमारत में रह रहा मात्र एक इंसान

bhopal old age home

भोपाल ओल्ड एज होम

Ground Report: भोपाल में 24 करोड़ की लागत से बना हुआ ओल्ड एज होम पूरी तरह खाली दिखाई दे रहा है. ये बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बीते एक महीने पहले लग्जरी ओल्ड एज होम का शुभारंभ किया गया था. मगर इस लग्जरी ओल्ड एज होम में केवल एक ही व्यक्ति रह रहा है.

5 स्टार होटल की तरह बना

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग ने 24 करोड रुपए की लागत से लग्जरी ओल्ड एज होम निर्माण किया गया. मगर इस लग्जरी दिखने वाले वोल्टेज एज होम में केवल एक ही व्यक्ति जिनका नाम है जीवन. वह इस ओल्ड एज होम में रह रहे हैं, जबकि ओल्ड एज होम 5 एकड़ में बना हुआ है. जहां पर 34 कमरे बनाए गए हैं. साथी ही ओल्ड एज होम 5 स्टार होटल की शक्ल पर बनाया गया है. जिसमें 56 बुजुर्गों की रहने की व्यवस्था है. उसके बावजूद भी पूरा ओल्ड एज होम खाली पड़ा है.

‘ओल्ड एज होम अच्छा, लेकिन महंगा है’

हालांकि लग्जरी होने के बावजूद भी सुनसान देखने पर पता लगाने की कोशिश की 24 करोड़ की लागत से बनने के बाद भी यहां लोग क्यों नहीं आ रहा है. यहां लोग रहना क्यों नहीं चाहते है? जिसके बाद लग्जरी ओल्ड एज होम में रहने वाले एक ही व्यक्ति जीवन ने बताया कि ओल्ड एज होम बहुत अच्छा है. मगर महंगा होने के कारण कोई भी व्यक्ति यहां पर रहना नहीं चाहता है जो सुविधा ओल्ड एज के सूचना पटल पर है.

वह धरातल पर नहीं मिल रही, जिस प्रकार से ओल्ड एज होम तो बहुत अच्छा बनाया गया है. मगर केयरटेकर और डॉक्टरों की कमी साफ तौर पर दिखाई दे रही है. ओल्ड एज होम में रहने वाले जीवन ने बताया कि किस प्रकार से वह अपने आप को यहां अकेला महसूस कर रहे.

ये भी पढ़ें: एपस्टीन फाइल्स मामले में जबलपुर में दर्ज हुई पहली FIR, यूथ कांग्रेस ने PM मोदी की AI फोटो पोस्ट की थी

सुविधाओं का अभाव

लग्जरी ओल्ड एज होम में जब जाकर देखा तो डॉक्टर कक्ष बना हुआ है. मगर डॉक्टर कभी ओल्ड एज होम ही नहीं आए, इसलिए रूम में ताला लगा है. वहीं, भोजन की कैंटीन आलीशान बनी है, जिसमें कई लोग बैठकर खाना खा सकते हैं मगर किराया महंगा और व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग केवल विजिट करके ही चले जाते हैं. हालांकि ओल्ड एज होम में काम करने वाले इंचार्ज अमित का भी कहना है कि किराया ज्यादा महंगे होने के कारण कोई भी व्यक्ति यहां आने को तैयार नहीं है.

Exit mobile version