MP News: भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप का मामला, पीड़िता की सहेली ने की आरोपी की मदद, 4 गिरफ्तार
भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप
MP News: मध्य प्रदेश के भोपाल में नाबालिग को शराब पिलाकर गैंगरेप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने रेप सिंडिकेट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. विदिशा के रहने वाले दो संदेहियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. शिकायत में पीड़िता से नशे की हालत में दुष्कर्म करने का आरोप, अतुल और निखिल नाम के युवक पर रेप का आरोप लगा है.
सहेलियों ने की आरोपियों की मदद
दरअसल, पीड़िता की सहेली थी आरोपी मोनिका, सहेली ने सहेली को धोखा दिया. दो सहेलियों ने मिलकर नाबालिग दुष्कर्म करवाया. काम दिलाने का झांसा देकर आरोपी मोनिका और रेणुका ने पीड़िता को अपने फ्लैट में बुलाया, फिर नाबालिग को शराब पिलाकर रेप करवाया. पुलिस ने विद्या नगर स्थित मल्टी में में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
राजधानी भोपाल की चकाचौंध के पीछे छिपा था, देह व्यापार और शोषण का एक ऐसा नेटवर्क, जिसकी बागडोर दो सहेलियों मोनिका इंदौरकर और रेणुका बुनकर के हाथों में थी. पुलिस के मुताबिक, ये दोनों महिलाएं उन लड़कियों को अपना निशाना बनाती थीं, जो छोटे शहरों से आंखों में बेहतर भविष्य के सपने लेकर निकलती थीं.
4 लोगों तक सीमित नहीं नेटवर्क
फिलहाल पुलिस को शक है कि यह नेटवर्क सिर्फ इन चार लोगों तक सीमित नहीं है. इस संगठित अपराध में शहर के कुछ और रसूखदार चेहरे भी शामिल हो सकते हैं. फ्लैट में देर रात तक होने वाली आवाजाही और वहां लाई गई अन्य लड़कियों के बारे में भी सुराग जुटाए जा रहे हैं.
डीसीपी ने क्या कहा?
मामले में DCP विवेक सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि नाबालिग पीड़िता ने शिकायत की है. मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई. दो अन्य संदेहियों से भी पूछताछ की गई है. आरोपी दो महिला दो पुरुष हैं. पूरे घटनाक्रम का रिक्रिएशन किया जा रहा है. पूछताछ होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: हनुमान जयंती पर 521 ट्रेनी आरक्षकों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, आरक्षक बोले – आध्यात्म और धर्म का ज्ञान मिल रहा
पुलिस की जांच जारी है
वहीं मामले में ACP डॉ रजनीश कश्यप ने कहा कि दो सहेलियों ने काम दिलाने का झांसा देकर पीड़िता को अपने फ्लैट में बुलाया. छिंदवाड़ा की रहने वाली है पीड़िता नाबालिग, पढ़ाई के सिलसिले से लड़की पहुंची थी भोपाल. आरोपियों से पुलिस रिमांड पर की जा रही पूछताछ. निखिल और अतुल नाम के युवक को किया गया गिरफ्तार. घटना 18 मार्च को रात 8 से 12 के बीच की घटना. रेप सिंडिकेट को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.