Vistaar NEWS

Bhopal News: ‘अब वंदे मातरम गाने वाले विधायक चाहिए’, नगर निगम अध्यक्ष बोले- राष्ट्रवाद की विचारधारा सबसे ऊपर हो

Municipal Corporation President Kishan Suryavanshi.

नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी.

Bhopal News: राजधानी भोपाल की मध्य विधानसभा सीट पर आने वाले दिनों में सियासी घमासान तेज होने के संकेत मिल रहे हैं. नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने आज वार्ड 51 (शाहपुरा) में विकास कार्यों के दौरान एक बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि मध्य विधानसभा का अगला प्रतिनिधि वही होना चाहिए, जिसे राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ से परहेज न हो.

​विकास कार्यों की सौगात: निखरेगा शाहपुरा का स्वरूप

स्नेहलता भगवत रघुवंशी के प्रयासों से विकास कार्यों की झड़ी लगाई गई. मुख्य अतिथि किशन सूर्यवंशी, भोपाल संगठन प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा और विकास विरानी ने संयुक्त रूप से यहां अत्याधुनिक पार्क और सीमेंट कंक्रीट (CC) सड़क का भूमिपूजन किया.

​विधायक की ‘चुनावी भक्ति’ पर तीखा प्रहार

​जनसभा को संबोधित करते हुए सूर्यवंशी ने वर्तमान विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि कुछ नेता वोट की राजनीति के लिए ढोंग करते हैं. जब जनता के बीच जाना होता है, तो वे तिलक भी लगवाते हैं, आरती भी करते हैं और माता की चुनरी भी ओढ़ लेते हैं. लेकिन विधायक बनते ही उनकी निष्ठा बदल जाती है और वे राष्ट्र की आन-बान-शान ‘वंदे मातरम’ गाने से भी इनकार कर देते हैं.’

​उन्होंने आगे जनता का आह्वान करते हुए कहा कि जागरूक नागरिकों का यह कर्तव्य है कि अगली बार मध्य विधानसभा का नेतृत्व किसी ऐसे व्यक्ति के हाथ में दें, जो राष्ट्रवाद की विचारधारा को सर्वोपरि रखे. कार्यक्रम में भोपाल संगठन के प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा ने पार्षद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चलती है.

ये भी पढे़ं: Anuppur Building Collapse: कोतमा में 3 मंजिला मकान गिरने से तीन लोगों की मौत, मृतक के परिजनों को 9 लाख की आर्थिक मदद

Exit mobile version