Bhopal-Orchha Helicopter Service: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से धार्मिक नगरी ओरछा जाना अब और आसान हो गया है. पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सर्विस (PM Shri Paryatan Helicopter Service) के तहत अब यात्री सीधे हेलीकॉप्टर से यात्रा कर सकेंगे. इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटेगा. इसके साथ ही सफर आसान और आरामदायक हो जाएगा.
पहले चंदेरी फिर ओरछा जाएगा हेलीकॉप्टर
- भोपाल से ओरछा के बीच हेलीकॉप्टर सेवा मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के बीच अनुबंध के तहत शुरू की गई है.
- इस हेलीकॉप्टर सर्विस को सार्वजनिक-निजी-भागीदारी (पीपीपी मॉडल) के तहत अनुमति मिली है.
- हेलीकॉप्टर भोपाल से सुबह 9.30 बजे उड़ान भरेगा और निवाड़ी जिले के ओरछा दोपहर 12.30 बजे पहुंचेगा.
- ओरछा पहुंचने से पहले हेलीकॉप्टर चंदेरी जाएगा
भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सर्विस का कितना किराया होगा?
- इस हेलीकॉप्टर सर्विस से देश ही नहीं विदेशी पर्यटक भी आकर्षित होंगे.
- भोपाल-ओरछा के बीच हेलीकॉप्टर सर्विस का किराया 6500 रुपये रखा गया है.
- इसके साथ ही भोपाल से चंदेरी का किराया 5500 रुपये और चंदेरी से ओरछा तक का किराया 2750 रुपये रखा गया है.
- पीएम श्री हवाई सेवा से ओरछा के धार्मिक-सास्कृतिक और पुरातात्विक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी.
ये भी पढ़ें: Bharat Bandh: श्रमिक संगठनों की हड़ताल आज, एमपी के बैंक-सरकारी ऑफिस पर दिखेगा असर, इन मांगों को लेकर कर रहे विरोध
यात्रियों को क्या-क्या लाभ मिलेगा?
- ओरछा हेलीपैड पर तैयारियां की गई हैं, पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.
- ओरछा हेलीपैड पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को भी मुस्तैद किया गया है.
- यात्रियों के लिए राम राजा मंदिर में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था की गई है.
- मंदिर के लिए वीआईपी पास मंदिर समिति द्वारा टूर ऑपरेटर को उपलब्ध कराए जाएंगे.
- टिकट फीस का भुगतान भी टूर ऑपरेटर कंपनी को करना होगा.
- इस हेलीकॉप्टर सर्विस से दिव्यांगों, बुजुर्गों और कम समय वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा.
