MP News: पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में दोनों बहनों ने अहमदाबाद पीड़िताओं को ले जाने की बात कबूल ली है. रेप और धर्मांतरण मामले में पुलिस की तीन से चार टीमें जांच कर रही है. ACP मिसरोद रजनीश कश्यप ने बताया कि सागर रॉयल विला में रहने से पहले आरोपी अब्बास नगर में रहते थे. अब्बास नगर में पुलिस वेरिफिकेशन किया गया. आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की गई. आरोपियों द्वारा डरा-धमका कर पुरुषों के पास पीड़िताओं को भेजा जाता था.
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही
पीड़िताओं के बयान के आधार रेप और धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज हुआ है. जिसके बाद पुलिस की एक टीम जांच के लिए अहमदाबाद गई. पुलिस की प्राथमिकता है कि यदि कोई और पीड़ित सामने आते हैं तो अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस रिमांड पर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, कड़ी से कड़ी सजा आरोपियों को दिलाई जाएगी.
अब्बास नगर से जुड़ा पूरी ‘खेल’
भोपाल में रेप और कथित धर्म परिवर्तन मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. भोपाल के अब्बास नगर से लड़कियों से रेप और धर्म परिवर्तन का नेटवर्क शुरू हुआ. स्थानीय रहवासियों के मुताबिक अब्बास नगर इलाके से शुरू हुआ रेप और धर्म परिवर्तन का नेटवर्क. मुख्य आरोपी अमरीन और आफरीन अब्बास नगर में पहले रहती थी. अब्बास नगर के झुग्गी से निकलकर दोनों बहनों ने सागर रॉयल विला में फ्लैट खरीदा. दोनों आरोपी बहनों ने लड़कियों की सप्लाई कर अवैध कमाई से अर्जित की संपत्ति. स्थानीय लोगों के विरोध के बाद दोनों बहनों ने अब्बास नगर का मकान खाली कर दिया.
अब्बास नगर के रहवासियों का क्या कहना है?
अब्बास नगर के रहवासियों का कहना है कि अब्बास नगर स्थित अमरीन के घर से देर रात कई युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था. जींस टॉप शॉर्ट कपड़े पहनकर लड़कियां लग्जरी कारों में बैठकर जाती थी..रात भर इलाके कारों की लाइन लगी रहती थी. दोनों सगी बहने अब्बास नगर इलाके लोगों से नहीं करती बात. स्थानीय लोगों के विरोध के बाद दोनों बहनों ने अब्बास नगर का मकान खाली कर दिया. और होशंगाबाद रोड स्थित असीमा मॉल के पीछे रॉयल विला में शिफ्ट हो गईं.
ये भी पढ़ें: MP News: स्मार्ट क्लास के 10 हजार इंटरएक्टिव पैनलों की कीमत पर घमासान, 70 करोड़ से ज्यादा भुगतान करने पर सवाल
दोनों बहनें आस-पड़ोसियों को धमकाती थीं
अमरीन की मां जहांगीराबाद इलाके में दोनों बहनों के बच्चों की देखभाल कर रही. दोनों बहनों का आसपास में रहने वाले लोगों से लड़ाई झगड़ा और विवाद होते रहता था. अनैतिक गतिविधि के विरोध करने पर दोनों बहने आसपास के लोगों को डराती धमकाती थी. कहती थी कि ज्यादा बोलोगे तो केस कर दूंगी. रेप के केस में फंसा दूंगी. इसकी वजह से आसपास के लोग काफी खौफ में रहते थे. जब लोगों ने ज्यादा विरोध किया तो दोनों बहने घर छोड़कर शिफ्ट हो गई.
शिफ्ट होने के बाद होशंगाबाद रोड स्थित सागर रॉयल विला में भी कथित तौर पर देहव्यापार कथित ब्लैकमेलिंग का नेटवर्क फिर से संचालित करना शुरू किया. इस गैंग में मुख्य आरोपी अमरीन ,आफरीन और चंदन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी यासिर, चानू और बिलाल की तलाश जारी है.
