Vistaar NEWS

Bhopal: SBI की अधिकारी सुनीता सिंह ने रचा इतिहास,यूरोप के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

bhopal_sbi

SBI अधिकारी सुनीता सिंह ने कसा तंज

Bhopal: पर्वतारोही और भोपाल स्थित स्टेट बैंक इंडिया में अधिकारी सुनिता सिंह ने नई उपलब्धि हासिल की है. बैंक अधिकारी सुनीता सिंह ने एक नया इतिहास रच दिया है. पर्वतारोही सुनीता सिंह ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा और स्टेट बैंक का ध्वज लहराया दिया है.

24 अगस्त को रचा इतिहास

सुनीता सिंह ने 24 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस शिखर को छूने में सफलता हासिल की. यह उपलब्धि हासिल करने वाली सुनीता सिंह भारतीय स्टेट बैंक की पहली महिला अधिकारी हैं. वे इस शिखर पर चढ़ने वाली सबसे अधिक उम्र ( करीब 56 साल ) की महिला भी हैं. जबलपुर निवासी सुनीता फिलहाल स्टेट बैंक के भोपाल मुख्यालय में AGM पद पर कार्यरत हैं.

बर्फ से ढका ज्वालामुखी है माउंट एल्ब्रुस

माउंट एल्ब्रुस दक्षिण-पश्चिम रूस के काकेशस पर्वत में एक निष्क्रिय, बर्फ से ढका ज्वालामुखी है. इसकरी ऊंचाई 18,510 फीट है और यही कारण है कि यह यूरोप का सबसे ऊंचा शिखर है. यह दुनिया के सात शिखरों में से एक है और ग्लेशियर से ढकी ढलानों पर चुनौतीपूर्ण चढ़ाई के लिए जाना जाता है. इस शिखर पर फतह के लिए तकनीकी चढ़ाई कौशल और ऊंचाई के अनुकूल होने की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो पहनें गणपति के प्रिय रंग

माउंट एल्ब्रुस चढ़ने में चुनौतियां

पहले भी हासिल की बड़ी उपलब्धि

इसके पहले सुनीता सिंह नेपाल के 6 हजार 119 मीटर ऊंचे माउंट लोबुचे (ईस्ट) शिखर पर भी सफलता पूर्वक चढ़ाई कर तिरंगा लहरा चुकी हैं. सुनीता सिंह ने नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग, उत्तरकाशी से पर्वतारोहण में प्रशिक्षण प्राप्त किया है.

ये भी पढ़ें- Photos: नीले आंखों वाली मोनालीसा का बॉलीवुड में छाया ग्लैमर, देखें कुंभ की वायरल गर्ल की खूबसूरत तस्वीरें

Exit mobile version