Vistaar NEWS

हनुमान जयंती पर 521 ट्रेनी आरक्षकों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, आरक्षक बोले – आध्यात्म और धर्म का ज्ञान मिल रहा

bhopal constable hanuman chalisa

भोपाल: ट्रेनी आरक्षकों ने हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया

MP News: हनुमान जयंती के अवसर पर भोपाल के भौंरी स्थित मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS ) में आज हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. PTS में ट्रेनिंग ले रहे नव आरक्षकों ने ग्राउंड में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया. नजारा अद्भुत और दिव्य हो गया, जब 521 आरक्षकों ने एक साथ हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू किया. हनुमान चालीसा पढ़ने वाले नव आरक्षकों में बड़ी संख्या में महिला नव आरक्षक शामिल रहीं.

आरक्षकों ने क्या कहा?

दरअसल, मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में आरक्षकों को गीता का भी पाठ पढ़ाया जाता है. हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ाने के बाद नव आरक्षकों ने कहा कि उन्हें पुलिस ट्रेनिंग में बताया जाता है कि हनुमान चालीसा पढ़ने से साहस और आत्मबल का ज्ञान प्राप्त होता है, जिसका लाभ उन्हें आगे पुलिसिंग में चलकर मिलेगा. इसके अलावा हनुमान चालीसा पढ़ने से मन को शांति और सुकून भी मिलती है जिससे उनका स्ट्रेस भी कम होता है. रोजाना नव आरक्षक शाम को गीता का एक चैप्टर का भी अध्ययन करते हैं जिससे उनके जीवन में ऊर्जा का संचार होता है.

गीता का पाठ भी कराया जाता है

बता दें कि एडीजी (प्रशिक्षण) राजाबाबू सिंह ने नव आरक्षकों को गीता पढ़ने की पहल की शुरुआत की थी. हालांकि इसके बाद विवाद भी हुआ था लेकिन इसके बावजूद ट्रेनिंग स्कूल में आरक्षकों को गीता का पाठ पढ़ाना जारी रहा. एडीजी (प्रशिक्षण) राजाबाबू सिंह के मुताबिक गीता जीवन का सार है. इसके श्लोक नवआरक्षकों को न केवल हर परिस्थिति में धैर्य और संतुलन सिखाएंगे, बल्कि उन्हें जीवन के मूल्यों को समझने में भी मदद करेंगे. इसलिए हर दिन ध्यान सत्र से पहले गीता के श्लोकों का वाचन होता है और उनका अर्थ भी बताया जाता है, ताकि प्रशिक्षु आरक्षक इनसे प्रेरणा ले सकें.

ये भी पढ़ें: MP में खाद्य मिलावट पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी ने सरकार की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा- 2000 से ज्यादा फूड सैंपल फेल

ADG राजा बाबू सिंह ने शुरू की पहल

इतना ही नहीं ADG राजा बाबू सिंह ने 2019 में ग्वालियर रेंज के पुलिस प्रमुख रहते हुए भी इसी तरह का अभियान चलाया था और स्थानीय जेलों में बंद कैदियों सहित अन्य लोगों को गीता की प्रतियां वितरित की थीं. अब पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में पिछले साल जुलाई से ट्रेनिंग ले रहे हैं. नव आरक्षक को लगातार गीता का पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ कर अध्यात्म और धर्म के प्रति लगाव रखने का ज्ञान दिया जा रहा है ताकि आने वाले समय में पुलिसिंग में आरक्षण को मदद मिल सके.

Exit mobile version