Vistaar NEWS

MP Police Promotion: एमपी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 157 ASI को SI की जिम्मेदारी

MP Police

एमपी पुलिस मुख्यालय

MP Police Promotion: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है. त्योहारों से पहले 157 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) को पदोन्नति (Promotion) का तोहफा दिया गया है और सब इंस्पेक्टर बना दिया गया है. प्रमोशन का ये आदेश गुरुवार (3 सितंबर) को पुलिस मुख्यालय (PHQ) की ओर से जारी किया गया.

आदेश में क्या कहा गया है?

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विभागीय पदोन्नति समिति की रिपोर्ट के आधार पर आदेश क्रमांक पुमु/3/कार्मिक/स-12/1033/2026 दिनांक 20 जुलाई 2026 के अनुक्रम में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और कार्यवाहक उपनिरीक्षक (SI) से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिये जाने के लिए उपनिरीक्षक के रिक्त पदों पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक उन्हें पदोन्नति पद पर वरिष्ठता सूची में शामिल किया गया है. वर्तमान में लागू पद पर वेतनमान 9300-34800+3600 रहेगा. जिन अधिकारियों को प्रमोशन मिला है, उन्हें वरिष्ठता के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इकाई प्रमुख की जिम्मेदारी होगी

यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कोई केस चल रहा है. विभागीय जांच की जा रही हो. न्यायालय में अभियोजन के लिए पत्र पेश किया गया है तो उसके पदमुक्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन से अवगत कराना होगा यदि ऐसा किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी इकाई प्रमुख की होगी.

पुलिस मुख्यालय को सूचना देनी होगी

आदेश में साफ तौर से कहा गया है कि सहायक उप निरीक्षक और कार्यवाहक उपनिरीक्षक की तैनाती जिला बल संवर्ग जैसे SAF, जिला विशेष बल और क्राइम ब्रांच में तैनाती मिलती है, तो इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय भोपाल को देनी होगी.

ये भी पढ़ें: भोपाल-देवास रोड पर बिना रुके कटेगा टोल, MP में पहली बार बैरियर-लेस सिस्टम का ट्रायल, 100 की स्‍पीड में निकलेंगी गाड़ि‍यां

Exit mobile version