Vistaar NEWS

MP News: मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में 25 सहायक आरटीओ पदोन्नत, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के पद पर मिली जिम्मेदारी

Representative image

सांकेति‍क तस्‍वीर

MP News: मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने राज्य शासन स्तर पर नियुक्त 25 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी-परिक्षेत्रीय जिला परिवहन अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है.

परिवहन आयुक्तालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों की पदोन्नति मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम, 1961 के तहत की गई है. यह नियुक्ति दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए प्रभावी रहेगी. साथ ही पदोन्नति की प्रक्रिया मध्यप्रदेश लोक सेवा आरक्षण अधिनियम, 1994 के प्रावधानों के अनुरूप पूरी की गई है.

जितेन्द्र कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

पदोन्नत अधिकारियों में भोपाल में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के रूप में कार्यरत जितेन्द्र कुमार शर्मा को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के साथ सीनियर जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इन अधिकारियों को भी मिला प्रमोशन

सभी अधिकारियों को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी-परिक्षेत्रीय जिला परिवहन अधिकारी के पद पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

ये भी पढे़ं- MP News: मध्य प्रदेश में 40 नए सरकारी बस रूट तय, ई-टिकट और लाइव ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं से होगा सफर आसान

Exit mobile version