Vistaar NEWS

MP में SIR के 9 महीने बाद बढ़े 6 लाख वोटर्स, SSR में मतदाताओं की संख्या 5.48 करोड़ के पार पहुंची

6 lakh voters added in madhya Pradesh in ssr after 9 months of sir process

मध्य प्रदेश में बढ़े 6 लाख वोटर्स

MP News: मध्य प्रदेश में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5 करोड़, 48 लाख, 71 हजार 158 हो गई है. पिछले महीने (अक्टूबर) के मुकाबले नवंबर में प्रदेश में कुल 6 लाख, 08 हजार, 989 मतदाता बढ़े हैं. निर्वाचन आयोग की ओर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 (SSR) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कमीशन की ओर से प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है. स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के 9 महीने बाद मतदाताओं के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

चुनाव आयोग की प्रारूप सूची के मुताबिक

21 नवंबर से चलाए जाएंगे स्पेशल कैंप

127 नए मतदान केंद्र जोड़े गए

मध्य प्रदेश में 127 नए मतदान केंद्र जोड़े गए. वहीं, 21 पोलिंग बूथ को हटा दिया गया. अब मध्य प्रदेश में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 72,036 हो गई है. निर्वाचन आयोग की राजनीतिक दलों से अपील, हर मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें.

Exit mobile version