Vistaar NEWS

लाल परेड ग्राउंड में CM माेहन यादव ने किया ध्‍वजारोहण, बाेले- 6 महीने में की जाएगी 1 हजार डॉक्टरों की भर्ती

CM Mohan Yadav (File Photo) Live

सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो) लाइव

80th Independence Day Live: देशभर में 80वां स्‍वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. वहीं मध्‍य प्रदेश में भी स्‍वतंत्रता दिवस के राज्य स्‍तरीय कार्यक्रम सुबह से शुरू हो गए हैं. मुख्‍य समारोह राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हुआ. सीएम मोहन यादव समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और ध्‍वजारोहण के साथ परेड की सलामी ली.

Kamal Tiwari

सीएम ने कहा- राष्ट्रीय पर्व पर वंदे मातरम् के गायन से आजादी का महोत्सव हुआ अविस्मरणीय, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में शामिल है. भारत को आधुनिक, विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां,सुरक्षित, समृद्ध और गौरवशाली भारत का निर्माण हो रहा. भारत की भूमि समानता, समरसता और समभाव की भूमि, श्रीराम से श्रीकृष्ण और संतों-महापुरुषों तक सभी ने दिया समानता का संदेश, मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू कर रहे, “एक देश-एक विधान-एक प्रधान-एक निशान” के विचार को धरातल पर उतार रहे, समान नागरिक संहिता से सबके लिए एक जैसा कानून लागू करने की दिशा में कदम

अभय वर्मा

साल 2027 युवा वर्ष

सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसानों की सरकार किसानों की जमीन लेने पर उन्‍हें चार गुना मुआवजा दे रही है. सीएम ने कहा कि साल 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है. उन्‍होंने आगे कहा कि इस दौरान सरकार का लक्ष्‍य एक लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है.

अभय वर्मा

प्रदेश में डॉक्टरों की कमी प्रदेश में नहीं होगी

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 6 महीने में 1000 डाॅक्टरों की भर्ती जल्‍द ही की जाएगी. प्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं होगी.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि आने वाले समय प्रदेश में पांच नए एयरपोर्ट की शुरुआत होगी.

अभय वर्मा

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सीएम मोहन यादव ने किया ध्‍वजारोहण

अभय वर्मा

उज्जैन के दशहरा मैदान में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी.

अभय वर्मा

जबलपुर में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है आजादी का पर्व.संस्कारधानी में कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने किया ध्वजारोहण.

अभय वर्मा

भोपाल-प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में झंडावंदन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया ध्वजारोहण

अभय वर्मा

सीएम मोहन यादव ने बीजेपी कार्यालय में किया झंडावंदन

सीएम मोहन यादव ने भोपाल बीजेपी कार्यालय में झंडावंदन किया. इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा लंबा समय गुलामी में बीता. हम सब उस दौर को याद करे तो सिहरन आ जाती है. सीएम ने आगे कहा कि 1857 में भारत की आज़ादी की लड़ाई और तेज हुई. उन्‍होंने कहा कि देश की आज़ादी के साथ देश की प्रगति का जो संकल्प होना चाहिए था उसमें कमी रही. सीएम ने कहा कि पीएम मोदी देश को बढ़ाने लगातार नवाचार कर रहे है. जनसंघ के जमाने से जिस उदेश्य को लेकर पार्टी का गठन हुआ. उन्ही विचारों को पीएम मोदी लगातार आगे बढ़ा रहे है. सीएम यादव ने कहा कि अभी परिवारवाद से हमको लड़ना है. हर खतरे से निपटने भारत तैयार है.

अभय वर्मा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

अभय वर्मा

भोपाल लाल परेड ग्राउंड में सीएम करेंगे ध्‍वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह लाल परेड मैदान में आयोजित किया जा रह है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे. समारोह में पुलिस बैंड सहित कुल 22 टुकड़ियां आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत करेंगी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एवं एसडीओपी सिहोरा, जबलपुर आदित्य सिंघारिया परेड का नेतृत्व करेंगे. नगर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली हेमंत कुमार निमाड़े सहायक परेड कमांडर की भूमिका में रहेंगे.

परेड में महाराष्ट्र पुलिस बल, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी की टुकड़ियां शामिल होंगी. सीआईएसएफ, हॉक फोर्स, एसटीएफ, महिला पुलिस बल और विशेष सशस्त्र बल भी मार्च पास्ट में शामिल होंगे.जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना, एनसीसी, गाइड, स्काउट्स और शौर्य दल की टुकड़ियां भी हिस्सा लेंगी. पुलिस बैंड और अश्वारोही दल भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा होंगे. उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को पदकों से सम्मानित किया जाएगा

अभय वर्मा

ग्वालियर में विधानसभा अध्‍यक्ष करेंगे ध्‍वजारोहण

ग्वालियर में भी स्‍वतंत्रता दिवस का हर्षोल्‍लास देखने को मिल रहा है. शहर के एसएएफ मैदान में मुख्‍य समारोह आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्‍यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे और ध्‍वजारोहण करेंगे. मुख्‍यमंत्री माेहन यादव के संदेश का भी सीधा प्रसारण किया जाएगा.

अभय वर्मा

इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट लेंगे परेड की सलामी

इंदौर में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह महेश गार्ड लाइन स्थित RAPTC मैदान में होगा. कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट परेड की सलामी लेंगे. मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम शुरू होगा. वहीं शहर के सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण किया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस को लेकर इंदौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए.

अभय वर्मा

सीएम मोहन यादव ने रात में जारी किया स्‍वतंत्रता दिवस बधाई संदेश

Exit mobile version