Vistaar NEWS

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट, जबलपुर-सागर समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें ताजा IMD रिपोर्ट

MP weather update today

मध्य प्रदेश मौसम, फाइल फोटो

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इन दिनों तेज बारिश का कहर जारी है. कई जिलों में बारिश के चलते नदी नाले उफान पर चल रहे हैं. उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी और मानसून ट्रफ की सक्रियता का प्रभाव मध्य प्रदेश के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है. भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी 30 अगस्त 2026, दिन रविवार को राज्य के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में तेज बारिश

विभाग ने सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, सिवनी, मंडला व बालाघाट जिलों में रविवार को भी भारी से अति भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है. वहीं सोमवार को भी सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट और मैहर जिलों में भारी वर्षा का अशंका है.

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

बारिश के साथ कई इलाकों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली का खतरा भी बना हुआ है. ऐसे मौसम में गांवों में खेत पर काम कर रहे किसानों और खुले में रहने वाले लोगों को खास सावधानी बरतनी होगी. बिजली चमकने लगे तो पेड़ के नीचे खड़े होना सुरक्षित नहीं है. खुले मैदान और बिजली के खंभों से भी दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की जानकारी पर नजर रखने और जरूरत नहीं होने पर बारिश के दौरान बाहर निकलने से बचने की अपील की है.

मौसम विभाक का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज के लिए पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है. हल्की से भारी बारिश की चेतावनी के साथ-साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी आशंका है. ऐसे मौसम में पेड़ की कमजोर शाखाएं टूटने, बिजली के तार टूटने और खुले स्थानों पर परेशानी बढ़ने की संभावना बनी रहती है.

ये भी पढ़ें:बिहार कांग्रेस में बगावत के सुर!पार्टी के खिलाफ दिल्ली में धरने की तैयारी, क्‍या है वजह?

Exit mobile version