MP News: कुछ दिनों पहले शहरी विकास एवं आवास विभाग में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संजय दुबे का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि नगरीय निकायों में अधिकारी मनमाने तरीके से खरीदारी कर रहे हैं. अनियमितता की बात कही थी. ACS ने साफ-साफ अधिकारियों को चेताते हुए नजर आते हैं. उनके इस बयान पर सफाई सामने आई है. उन्होंने कहा कि हर 6 महीने में अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण करते हैं. वीडियो प्रशिक्षण के दौरान का है.
अधिकारी ने आगे कहा कि इनको बताया जा रहा था कि हम कैसे उनके विभिन्न कार्यों की निगरानी हम करते हैं. आप कोई भी अनियमितता न करें जिससे शासन की छवि खराब हो. अर्बन लोकल बॉडी के खुद के आय के साधन और बजट होता है और कुछ राशि राज्य शासन से दी जाती है. उनके बजट की जानकारी हम तक नहीं आती, यदि हम तकनीक का इस्तेमाल न करें तो.
‘जेम पोर्टल से ही होगी खरीदी’
ACS संजय दुबे ने कहा कि कोई भी बिलिंग ई-नगर पालिका पोर्टल के माध्यम से ही होगा. कोई भी खरीदी जेम पोर्टल से ही होगी. जेम पोर्टल पर पूरी तरह हमारा नियंत्रण है. टेंडर को बारीकी से हमने एनालिसिस किया है. एक से डेढ़ हजार ऑर्डर्स प्लेस हर दिन विभाग में होते है. 5 रुपये से लेकर 500 करोड़ तक खरीदी के लिए तकनीक और AI का इस्तेमाल किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: MP में कोचिंग सेंटर्स पर सख्ती! नए नियम लागू, वेबसाइट पर देनी होगी फीस-टीचर की जानकारी, ये है पूरी लिस्ट
‘जितनी बड़ी लापरवाही, उतनी बड़ी कार्रवाई’
संजय दुबे ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान 146 अधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी. हमने 7 अफसरों को बर्खास्त किया है. 3 से 4 करोड़ की राशि वसूली अधिकारियों-कर्मचारियों से की गई है. 80 ठेकेदारों और सप्लायर्स पर कार्रवाई की गई. 392 अधिकारी -कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है, जिनमें 135 सीएमओ स्तर के हैं. जिसकी जितनी बड़ी लापरवाही उतनी बड़ी कार्रवाई की गई है.
