Datia By Election: मध्य प्रदेश के दतिया में हुए उपचुनाव में मिली भाजपा को मिली हार के बाद पार्टी अब सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल करने में लग गई है. आज भोपाल स्थित सीएम आवास में पार्टी की हाईलेवल समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में चुनावी हार के पीछे की सभी वजहों पर विस्तार से चर्चा हुई.
भाजपा के प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी बैठक में कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग और कई अन्य तथ्यों के साथ पहुंचे. इस सभी तथ्यों को उन्होंने समीक्षा बैठक में सबके सामने रखे. इस बैठक में दतिया और बरौनी के कई पार्षदों की चुनाव में भूमिका पर सवाल उठे. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणामों की समीक्षा के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है. इस समिति में पार्टी ने भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे और अंबाराम कराड़ा हार को चुनाव में हार की समीक्षा का भार सौंपा है.
यह समिति चुनाव से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर चुनाव परिणाम के कारणों का विश्लेषण करेगी. समिति अपने निष्कर्षों सहित प्रतिवेदन प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को प्रस्तुत करेगी.
हार के बाद बारीकी से हो रही समीक्षा
उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6016 वोटों से हारा दिया. उपचुनाव में मिली इस हार के बाद पार्टी के आज भाेपाल स्थित सीएम आवास पर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में समीक्षा बैठक आयेजित की गई. इस बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की भूमिका और स्थानीय स्तर पर नेताओें, कार्यकताओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई. बताया जा रहा है कि पार्टी में हार के सभी पहलुओं की वास्तविक वजहों के बारे में जानने के लिए बारीकी से समीक्षा कर रहा है.
बता दें कि दतिया उपचुनाव में मिली हार के बाद कल प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा था कि चुनाव प्रभावित करने वाले कार्यकर्ता पर एक्शन होगा दोषियों पर कार्रवाई होगी. पार्टी समीक्षा करेगी, हार के क्या कारण रहे हैं.
ये भी पढे़ं- ‘उपचुनाव का इतना महत्व नहीं होता…’, दतिया की हार के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- चिंतन करेंगे
