Vistaar NEWS

MP Monsoon Session: UCC बिल विधानसभा में पारित, CM ने लगाए जय श्रीराम के नारे; कहा- मुस्लिम तुष्टिकरण बंद करो

The UCC Bill was passed amidst a massive uproar in the MP Assembly.

एमपी विधानसभा में भारी हंगामे के बीच यूसीसी बिल पास हो गया.

MP Monsoon Session: मध्य प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन आज जमकर हंगामा देखने को मिला. हंगामे के बीच सदन में आज यूसीसी समेत सभी विधेयक पारित हो गए हैं. हालांकि सदन में विपक्ष ने भारी विरोध किया. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सदन में जय श्रीराम के नारे लगाए. मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया. साथ ही यूसीसी को लेकर सीएम ने कहा कि आप सभी की आंखों में समर्थन साफ दिखाई दे रहा है.

‘जो हिंदू हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा’

मंगलवार को विधानसभा में जैसे ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का संबोधन शुरू हुआ. विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के बीच मुख्यमंत्री ने सदन में जय श्रीराम के नारे लगावाए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आपलोग मुस्लिम तुष्टिकरण बंद कर दीजिए.जो हिंदू हित की बात करेगा, वही इस देश पर राज करेगा. राम से रहीम तक ,रविंदर से रॉबिन तक, अमर से एंथोनी और अकबर तक अब देश एक संविधान से ही चलेगा.’

‘दो बेटों को अलग-अलग दृष्टिकोण से क्यों देखते हैं’

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आग कहा, ‘आज के बाद मध्यप्रदेश में भेदभाव से मुक्ति मिलेगी. गोवा, उत्तराखंड ,असम के बाद मध्य प्रदेश उन चुनिंदा राज्यों में शामिल होगा, जहां यूसीसी लागू होगा. सब एक ही बांट से तौले जाएंगे. हम अपने दो बेटों को अलग अलग दृष्टिकोण से क्यों देखते हैं ? विपक्ष के खाने के दांत अलग हैं और दिखाने के अलग हैं. घर में उनकी माता और बहनें उन्हें माफ नहीं करेंगी.’

‘लैंगिक आधार पर विषमता को खत्म करते हैं’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘विपक्ष की हालत थाली में रखें उस बैंगन की तरह है, जिसका कोई सिद्धांत नहीं है. देश की अखंडता के लिए UCC को हमारी सरकार समर्थन देती है. संविधान की किताब लहराने वाले लोगों का पाखंड नहीं चलेगा. 1969 में इसी विधानसभा में कांग्रेस कृषि भूमि बंटवारे में एक समान का कानून पास कराया था. आपका कानून आप बदलने का काम करते हैं, जनता आपको माफ नहीं करेगी. केंद्र की कांग्रेस सरकार की अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक समान कानून का समर्थन कर चुकी है. यूसीसी कानून से हम लैंगिक आधार पर विषमता को खत्म करते हैं. आज इतिहास बन रहा है. अभी भी जिसकी नजर तिरछी है, उसको हर चीज गलत ही दिखती है. आप सबका का समर्थन आंखों से दिख रहा है.’

ये भी पढ़ें: भाेपाल में पहली बार सड़कों पर उतरीं इलेक्ट्रिक बसें, ट्रायल रन शुरू, जानिए ई-बस में क्या है खास

Exit mobile version