Bhopal: रोशनपुरा चौराहे से राजभवन तक 20 दिन बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, बडे़ वाहनों को बाणगंगा होकर जाना होगा

Bhopal Traffic Diversion Plan: भोपाल में मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य की वजह से रोशनपुरा चौराहे से राजभवन तक 20 ट्रैफिक रूट बदला रहेगा. यातायात पुलिस ने इसके लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है. जहांगीराबाद तक तीन चरणों में काम पूरा किया जाएगा.
bhopal metro blue line roshanpura square and rajbhawan traffic diversion

भोपाल मेट्रो: रोशनपुरा चौराहा और राजभवन ट्रैफिक प्लान

Bhopal Traffic Diversion Plan: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे से राजभवन तिराहे पर 25 नवंबर से ट्रैफिक में बदलाव देखने को मिलेगा. वाहनों को इस रास्ते पर जाने की इजाजत नहीं होगी. इसके लिए वैकल्पिक रास्तों को तैयार किया गया है. 20 दिनों तक वाहन चालकों को परिवर्तित मार्ग का पालन करना होगा. नगरीय यातायात पुलिस ने इसके लिए डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है.

मेट्रो कार्य के चलते रूट डायवर्जन

मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण के चलते रास्ते को डायवर्ट किया गया है. भोपाल मेट्रो की ब्लू लाइन का काम हो रहा है, जो भदभदा चौराहे से रत्नागिरी तिराहे तक बनने जा रहा है. इस रूट में रोशनपुरा चौराहा और राजभवन का हिस्सा आ रहा है. तीन चरणों में रोशनपुरा चौराहे से जहांगीराबाद तक के हिस्से में काम पूरा किया जाएगा. पहले चरण में रोशनपुरा से राजभवन तिराहे के सेक्शन में काम किया जाएगा. दूसरे चरण में राजभवन तिराहे से पुलिस कंट्रोल रूम, तीसरे और आखिरी चरण में पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे से मुगल बाजार (जहांगीराबाद) तक काम किया जाएगा.

इन वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकेंगे

  • रोशनपुरा चौराहे से राजभवन: बाणगंगा चौराहा, केएन प्रधान तिराहा जाना पड़ेगा.
  • राजभवन तिराहे से रोशनपुरा: अंकुर स्कूल, रमेश टेलर और नरेश बटन भंडार होते हुए गंतव्य तक पहुंचना होगा.

बड़े वाहनों को बाणगंगा होकर गुजरना होगा

एमपी विधानसभा, मंत्रालय और बिड़ला मंदिर की ओर जाने वाले रास्ता संकरा होने के कारण बड़े वाहनों को बाणगंगा चौराहे की ओर से ही जाना होगा. यातायात पुलिस की ओर से हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340 और 0755-2443850 जारी किया गया है. यातायात संबंधी दिक्कत होने पर इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें