Vistaar NEWS

‘गोविंद बोलो, हरि गोपाल बोलो…’, कुकरू में दिखा CM मोहन यादव का अलग अंदाज, ग्रामीणों के साथ गाया भजन

betul cm mohan Yadav kukru visit sang bhajans with villagers

सीएम मोहन यादव ने ग्रामीणों के साथ भजन गाया

CM Mohan Yadav Kukru Visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बैतूल जिले के कुकरू दौरे पर हैं. सीएम 27 जून को कुकरू पहुंचे और कई स्थानीय गतिविधियों में भाग लिया. उन्होंने ‘रात्रि चौपाल’ में हिस्सा लिया. इसमें गांव के अलग-अलग उम्र वर्ग के लोग शामिल हुए. सीएम ने ग्रामीणों से पूछा कि गांव में किस चीज की जरूरत है. गांववालों ने बताया कि हम इन सबकी आवश्यकता है तो उन्होंने हामी भरते हुए सहर्ष स्वीकृत दी.

मुख्यमंत्री का दिखा अलग अंदाज

इस रात्रि चौपाल में सीएम मोहन यादव का अलग ही अंदाज देखने को मिला. उन्होंने यहां ग्रामीणों के साथ कृष्ण भजन गाया. ‘गोविंद बोलो, हरि गोपाल बोलो…’ भजन लोगों के साथ गाया. इसके साथ ही मारूति नाम के शख्स ने एक राष्ट्रगीत गाया गया, जिसकी उन्होंने तारीफ की और सभी तालियां भी बजवायीं. इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर मौजूद रहे.

ग्रामीणों का आभार जताया

CM मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए ग्रामीणों का आभार जताया. उन्होंने लिखा कि बैतूल जिले की ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित ‘रात्रि चौपाल’ में ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद किया एवं एक ग्रामीण परिवार के घर स्नेहपूर्ण भोजन किया.

ये भी पढ़ें: MP में चली तबादला एक्सप्रेस! पुलिस विभाग के 65 अधिकारियों का ट्रांसफर, CSP भी बदले गए

उन्होंने आगे लिखा कि गांव की सादगी, आत्मीयता और अपार स्नेह ने मन को गहराई से स्पर्श किया. ग्रामीणों का विश्वास, अपनापन और आशीर्वाद ही जनसेवा की सबसे बड़ी पूंजी और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा है. कुकरू के समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार.

Exit mobile version